Since: 23-09-2009
रायपुर।आई पी एस व राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का राज्य शासन द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है। गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी सूची में एक आईपीएस और 7 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल है।
उप सेनानी ,19 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जगदलपुर , नीरज चंद्राकर को एएसपी रायपुर ग्रामीण के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ओपरेशन )गौरव रामप्रवेश राय को ए सी बी मुख्यालय रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।सुकमा के अतिरिक्त पुलिस ओमप्रकाश चंदेल को भी ए सी बी मुख्यालय रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर को ए सी बी मुख्यालय रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक मनोज ध्रुव को रायपुर में सिविल लाइन का नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।रायपुर के उरला में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ राजीव शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक /क्राइम दुर्ग,उप पुलिस अधीक्षक ए टी एस,वि.शा,पुलिस मुख्यालय रायपुर में स्थानांतरित किया गया है।रायपुर सिविल लाईन नगर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र चतुर्वेदी को जिला विशेष शाखा रायपुर में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।अविनाश मिश्रा ,उप पुलिस अधीक्षक रायपुर को उरला का नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |