Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कोरबा : 15 को भाजपा का विधानसभा घेराव एवं जंगी प्रदर्शन
 Korba, Assembly siege,BJP

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा आक्रामक मोड़ पर है, 15 मार्च को रायपुर में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा का छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव होना है, कोरबा से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल होने रायपुर कूच करेंगे, विगत 1 माह से मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पद यात्रा एवम कोरबा विधायक के निवास का घेराव भाजपा ने किया है, साथ ही नेता प्रतिपक्ष हितानंद के द्वारा पूरे कोरबा विधानसभा में रायपुर चलव आव्हान के साथ दीवाल लेखन का कार्य भी कराया जा रहा है |

 

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार ने सिर्फ जनता के साथ छलावा किया है, चुनाव के पहले लोकलुभावन घोषणा पत्र बनाकर प्रदेश की जनता को बरगला कर सरकार बनाई और आज सरकार बने 4 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी भूपेश सरकार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है, बैंको से कर्जा लेकर पूरे प्रदेश को गिरवी रख दिया है तो वही छत्तीसगढ़ का प्रत्येक नागरिक के ऊपर भी सरकार के कर्जे का बोझ चढा हुआ है |

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि भूपेश सरकार बुरी तरह फास गयी है, कांग्रेस सरकार 13 मार्च 2023 को विधानसभा में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने लिखित में यह जवाब दिया कि केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ में कुल 16 लाख 60,000 आवास स्वीकृत किए गए थे, इसमें से भूपेश सरकार द्वारा 12 लाख 73000 आवास केंद्र सरकार को वापस कर दिए गए और कुल 3 लाख 8000 आवास स्वीकृत किए गए |

भूपेश सरकार द्वारा इसमें से भी 82 हजार 973 आवास बनवा पाई और आज भी 1 लाख 57000 आवास का कार्य प्रारंभ ही नहीं कर पाई ये जानकारी आज विधानसभा में रविन्द्र चौबे ने दी है, भूपेश सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता के सर से छत छीनने का पाप किया है, आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब सरकार को देगी |

MadhyaBharat 13 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.