Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कमलनाथ का दावा छह महीने बाद मध्य प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार
bhopal, Kamal Nath claims ,Congress government

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने सोमवार को भोपाल में शक्ति प्रदर्शन किया। महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर राजभवन घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने के दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने विधायक जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी समेत 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन दो घंटे चला। कमलनाथ ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का हौसला दोगुना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में छह महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

सोमवार को दोपहर दो बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाहर चौक से राजभवन के लिए पैदल मार्च शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता पैदल, जबकि कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और दूसरे बड़े नेता ट्रक पर सवार होकर आगे बढ़े। रंगमहल चौराहे से 100 मीटर आगे ही पुलिस ने एक और बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं ने यहां भी पुलिस से बहस की। बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए। यह बैरिकेड भी कार्यकर्ता तोड़ते इससे पहले पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी का तेज प्रेशर मारकर उन्हें पीछे खदेड़ दिया। भिंड युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार के हाथ में चोट आई है। सतना से आया एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया। उसे रेनबो हॉस्पिटल ले जाया गया।

 

गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तीन बसों में भरकर पुलिस प्रदर्शन स्थल से लेकर रवाना हो गई। डीसीपी सांई कृष्ण थोटा ने बताया कि प्रदर्शन में 5 हजार की भीड़ थी। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पीछे हटना शुरू हो गए। इस बीच कमलनाथ भी कार से रवाना हो गए।

 

छाती ठोंककर बताओ 15 महीने क्या कियाः कमलनाथ

जवाहर चौक से पैदल मार्च शुरू होने से पहले सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सबसे बड़ी परीक्षा अगले 6 महीने में आपकी निष्ठा की है। विश्वास है कि अगर जिस निष्ठा से आपने कांग्रेस का झंडा 18 साल उठाया है, आप अपनी कमर कस लें तो कोई नहीं रोक सकता। यह कांग्रेस की नहीं, मध्यप्रदेश के भविष्य की बात है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, दुखी किसान, व्यापारी ...सब परेशान घूम रहे हैं। आपको अपना सिर नहीं झुकाना, छाती ठोंक कर कहिए कि 15 महीने की सरकार में हमने क्या-क्या किया। 15 महीनों में हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया।

 

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है। बेईमान सरकार को उखाड़ने के लिए यह प्रदर्शन है। विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि मैंने किसानों को 3000 रुपये क्विंटल गेहूं का दाम देने की मांग की, तो मुझे विधानसभा से निलंबित कर दिया। सरकारी पैसे से भाजपा दफ्तर में खाना खिलाने की बात उठाई। मैंने गलत किया क्या। अब की बार बीजेपी 50 के पार नहीं पहुंचेगी।

जेपी अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी से डरते नहीं। अंग्रेजो को मार मार कर इन्हीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगा दिया था विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि संसद में हमारे सांसदों को नहीं बोलने देते। मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायकों को नहीं बोलने देते। अब हम राज्यपाल के चैनल से राष्ट्रपति तक जाना चाहते है। इस बार गद्दारों पर चोट करेंगे।

इन मुद्दों पर प्रदर्शन

 

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपति गौतम अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति अपनाई है। इसके बाद से गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में पड़ गई है। देश में बढ़ती महंगाई, प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, तनावग्रस्त किसान, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, रेप, मर्डर, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लूट, डकैती सहित भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन परेशान है। भाजपा और संघ विचारधारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग और उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा है। इसी को लेकर प्रदर्शन हुआ।

बीजेपी अध्यक्ष ने कसा तंज

कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस यह दिखा देना चाहती है कि उसके पास अब मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें इस तरह काम कर रही हैं कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बता सकती हैं कि किस पंचायत में, किस गांव में हमने क्या काम किया है। किस तरह गरीबों का जीवन बदलने के अभियान को साकार किया है।मध्यप्रदेश में तो भाजपा सरकार जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनका ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करके लाभ दिला रही है।

MadhyaBharat 14 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.