Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मप्र की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक करने वाला आरोपित गिरफ्तार
bhopal, Accused arrested ,leaking question papers

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से संबद्ध 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर लीक करने मामले में शनिवार को भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित मंडीदीप का रहने वाला है। उसके कब्जे से 01 बैंक पासबुक, एक मोबाइल फोन एवं 02 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। आरोपित ने मंडल का लोगो (मोनो) इस्तेमाल कर टेलीग्राम एप पर समूह बना रखा था और प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर छात्रों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित अभी तक लगभग 600 लोगों से अपने खाते में आनलाइन रकम डलवा चुका है। लोगो से पैसे लेने के लिए वह भारतपे के क्यूआर कोड का उपयोग कर रहा था।

 

 

डीसीपी साइबर क्राइम अमित कुमार ने बताया कि गत 04 मार्च को माशिमं के परीक्षा नियंत्रक द्वारा लिखित शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें यह कहा गया था कि कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा माशिमं के लोगो का उपयोग कर टेलीग्राम एप पर फर्जी लिंक तैयार की गई है। उस लिंक के माध्यम से मंडल की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाने का दावा करते हुये छात्रों से भीम एम के माध्यम से पैसों की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायती आवेदन में आए तथ्यों एवं प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में आरोपित कौशिक दुबे पुत्र श्याम कुमार दुबे निवासी मंडीदीप भोपाल को गिरफ्तार किया गया। वह बीकाम तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

 

 

ऐसे करता था वारदात

जानकारी के अनुसार, आरोपित ने टेलीग्राम एप पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के लोगो का उपयोग कर फर्जी ग्रुप बना रखे थे, जिस पर वह लोगों से कक्षा 10 एवं 12 के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे की मांग करता था। पैसे प्राप्त होने के बाद वह प्रश्न पत्र उपलब्ध कराता था। आरोपित द्वारा प्रश्न पत्र अन्य टेलीग्राम ग्रुप एमपी बोर्ड हेल्प से प्राप्त किया जाता था।

 

इस संबंध में साइबर क्राइम ब्रांच ने परीक्षार्थियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा पूर्व प्रश्न पत्र लेने के प्रलोभन में न आए। प्रश्न पत्र के बदले में किसी को भी पैसे न दे। असामाजिक तत्वों द्वारा पैसे कमाने के लिये गैस पेपर या डमी पेपर भेजे जाते हैं। व्यक्ति को भरोसे में लेने के लिए माशिमं के लोगो (मोनो) का उपयोग किया जाता है। ऐसे किसी झांसे में न आएं।

MadhyaBharat 18 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.