Since: 23-09-2009

  Latest News :
तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   पर्याप्त संसाधनों के बिना मुफ्त उपहार का वादा करने से बचें राजनीतिक दल : नायडू.   आरक्षण व संविधान खत्म करने की अफवाह फैला रहा है विपक्षी गठबंधन : मोदी.   तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी.   प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित.   कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन.   चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा घर के उड़े परखच्चे.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.   मोदी का कांग्रेस पर प्रहार बोले- कुछ लोग खुद को भगवान राम से बड़ा मानने लगे.   बंगुरसिया के पास कार पलटने से एक की मौत.   मारे गए 29 नक्सलियों पर कुल ईनाम की राशि हुई सार्वजनिक.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.  
जुंबा योगा के साथ फिटनेस और नो स्पिट का सभी ने दिया संदेश
raipur,  fitness , Zumba Yoga

रायपुर। हेल्थ फिटनेस और स्वच्छता का संदेश देने रविवार सुबह रायपुर स्मार्ट सिटी की टीम के साथ रन ग्रीन और इनर व्हील के साथ सभी आयु वर्ग के लोग पंडरी के ऑक्सीजोन में एकत्र हुए। जुंबा , योगा और आउटडोर गेम्स के साथ रायपुरियंस ने जमकर पसीना बहाया।

शहर को पान गुटखे के पीक से बचाने की मुहिम से सभी को जोड़ने इनर व्हील की महिलाओं ने स्मार्ट सॉल्यूशन के तौर पर स्टार्ट अप द्वारा तैयार किए गए स्मार्ट स्पिट बिन और स्पिट कप निःशुल्क वितरित किए। लोगों को यह सलाह भी दी गयी कि सड़कों या सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों, सड़कों को थूक कर बदरंग करने वालों को टोकें और शहर को साफ सुथरा रखने में नगर निगम के हर मुहिम में अपना साथ देकर ज़िम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। रायपुर स्मार्ट सिटी के जीएम आशीष मिश्रा, इनर व्हील की प्रेसिडेंट साक्षी जैन ,रन ग्रीन के प्रोग्राम हेड इब्राहिम सहित रायपुर स्मार्ट सिटी, नगर निगम, डिकेथेलॉन की टीम के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

MadhyaBharat 19 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.