Since: 23-09-2009

  Latest News :
तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   पर्याप्त संसाधनों के बिना मुफ्त उपहार का वादा करने से बचें राजनीतिक दल : नायडू.   आरक्षण व संविधान खत्म करने की अफवाह फैला रहा है विपक्षी गठबंधन : मोदी.   तिहाड़ में बंद अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी.   प्रधानमंत्री के बांसवाड़ा रैली में दिए बयान पर बिफरा विपक्ष.   बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित.   कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन.   चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा घर के उड़े परखच्चे.   कार ने बाइक को टक्कर मारी दो युवकों की मौत.   कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय के दामाद का निधन.   हार्वेस्टर पुल से गिरा तीन मृत.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.   मोदी का कांग्रेस पर प्रहार बोले- कुछ लोग खुद को भगवान राम से बड़ा मानने लगे.   बंगुरसिया के पास कार पलटने से एक की मौत.   मारे गए 29 नक्सलियों पर कुल ईनाम की राशि हुई सार्वजनिक.   नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह.   मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास : नड्डा.  
महापौर ढेबर ने पेश किया 1608 करोड़ का बजट
raipur, Mayor Dhebar presented , budget

रायपुर। "जो दुनिया को देखने की अलग नजर रखता है, वही बुलंदियों को छूने का सही हुनर रखता है" इसी शेर के साथ राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने मंगलवार को निगम मुख्यालय गांधी भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों और सत्तापक्ष व विपक्ष के समस्त पार्षदों के समक्ष कुल 1608 करोड़ रुपये का निगम का चौथा बजट पेश किया।

 

अपने बजट भाषण में एजाज ढेबर ने कहा कि "रायपुर की विकास यात्रा का गौरवशाली इतिहास रहा है। रायपुर के शहरी सरकार का इतिहास लगभग 156 वर्ष के अतीत को अपने में समेटे हुए हैं। इस पुराने व अग्रगामी शहर के विकास की जिम्मेदारी जनता ने हमें सौंपी है, जिसे आगे बढ़ाना हमारा परम कर्त्तव्य है और हम इसे द्रुत गति से आगे बढ़ा रहे हैं।"

बजट में महापौर ढेबर ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिये 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया, वहीं 1000 सीटों की शहरी महिला आजीविका केंद्र प्रारम्भ करने का ऐलान किया। निगम के अंतर्गत गरीबों के आवास के लिये 39 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान किया। युवाओं को रोजगार के लिये 10 करोड़ की लागत से बीपीओ प्रारम्भ करने की घोषणा की।

यही नहीं रायपुर में सुगम जलापूर्ति के लिए अमृत मिशन योजना के तहत 150 करोड़ का प्रावधान किया। बरसात के मौसम में जलभराव से मुक्ति के लिए 18 करोड़ देने का ऐलान किया। रायपुर के प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे, तो वहीं आधुनिक शौचालय निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के लिये 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। आवारा कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर बनाने की घोषणा की। कचरा एकत्रीकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।

सभी 70 वार्डों में बुजुर्गों के लिये चौपाल का निर्माण व सभी जोनों में बेसहारा बुजुर्गों के लिए आसरा गृह का निर्माण करने का ऐलान किया। लाखे नगर से आमापारा अंडर ग्राउंड केबलिंग कार्य हेतु करीब 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। शहर के तालाबों और उद्यानों के सौंदर्यीकरण के लिये भरपूर राशि देने का ऐलान किया।

इस तरह महापौर ने आज निगम में चौथा बजट प्रस्तुत किया और विकास की अनेकों घोषणाएं की। उन्होंने अपने बजटीय भाषण का अंत भी शेरो-शायरी के साथ किया।

MadhyaBharat 21 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.