Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
कांग्रेस ने छीन लिए थे, भाजपा की शिवराज सरकार ने लौटाये गरीबों के अधिकार: विष्णुदत्त शर्मा
bhopal,Congress , BJP

भोपाल। 2003 के पहले का मध्यप्रदेश कैसा था, यह सभी को पता है। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आई और उस सरकार ने एक बीमारू राज्य को विकसित बनाया। लेकिन बीच में फिर 15 महीने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। उस सरकार ने गरीबों के हक और अधिकार छीन लिए। प्रदेश को वापस दुरावस्था की ओर ले गई। तभी एक घटना घटी और प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा की सरकार ने गरीबों के अधिकार लौटाए और प्रदेश को खुशहाली तथा विकास के रास्ते पर लाई। 23 मार्च को भाजपा की प्रदेश सरकार अपने चौथे कार्यकाल के तीन साल पूरे कर रही है और हमारे लिये गर्व की बात है कि उस सरकार ने बीते तीन सालों में बेमिसाल काम किया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार की इस वर्षगांठ को पूरे प्रदेश में मनाएगी।

 

यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार ने बीते तीन सालों में किसान, युवा, महिला, बेटियां और बुजुर्गों समेत समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। प्रदेश की 44.50 लाख बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी हैं और अब वही बेटियां वरदान साबित हो रही हैं, जिन्हें कभी अभिशाप समझा जाता था। सरकार की इस पहल का ही परिणाम है कि प्रदेश में पहले जहां 1000 बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थीं, वहीं अब 1000 बेटों पर 978 बेटियां जन्म ले रही हैं। शिवराज सरकार ने कक्षा 12 वीं में मैरिट में आने वाली छात्राओं को स्कूटी देने की भी घोषणा की है। 25 मार्च से लाडली बहना योजना के फॉर्म भराना शुरू हो जाएंगे, जिसमें प्रत्येक पात्र बहन को 1000 रुपये प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में एक बन गया है। प्रदेश सरकार हर माह तीन लाख रोजगार के अवसरों का सृजन कर रही है और 1.26 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। सरकार ने पेसा एक्ट लागू करके जनजातीय समुदाय को अधिकार संपन्न बनाया है, तो अनुसूचित जातियों के 1.42 करोड़ हितग्राहियों को हितलाभ दिये हैं। संत रविदास जी का भव्य स्मारक बनाने के लिए 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में कई सीएम राइज स्कूल और 19 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। कांग्रेस के समय में जहां प्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, वहीं अब 44 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। 44605 करोड़ रुपये लागत वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूरे हो जाने पर सिंचित रकबे में 10-11 लाख हेक्टेयर की वृद्धि होगी।

हर मुसीबत में किसानों के साथ है शिवराज सरकार

शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। सरकार ने घोषणा की है कि हाल ही की आंधी-बारिश में जिन किसानों की फसलों का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें फसल बीमा के अलावा प्रति हेक्टेयर 32 हजार रुपये दिये जाएंगे। साथ ही पशुहानि और मकानों को हुए नुकसान की भी क्षतिपूर्ति की जाएगी। प्रभावित किसानों की बेटियों की शादी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत कराई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर जो धोखाधड़ी की थी, उसके कारण कई किसान डिफाल्टर हो गए हैं। शिवराज सरकार ने इन डिफाल्टर किसानों को नॉन डिफाल्टर बनाने के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान इस बजट में किया है।

कई उपलब्धियां भाजपा सरकार के नाम

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने बीते तीन सालों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। महात्मा गांधी के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश स्वच्छता के मामले में देश का नं.-1 राज्य बन गया है, वहीं प्रदेश के इंदौर शहर को लगातार छठी बार स्वच्छता का सम्मान मिला है। इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के भव्य आयोजन किए गए। वहीं, जी-20 बैठकों के सफल आयोजन से मध्यप्रदेश का नाम विश्व पटल पर अंकित हो गया है। पालपुर-कूनो अभ्यारण्य में नामीबिया तथा दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए हैं और मध्यप्रदेश घड़ियाल, लेपर्ड, टाइगर तथा गिद्ध के बाद अब चीता स्टेट भी बन गया है। मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें 39 स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है। यह भाजपा सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि देश की जीडीपी में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6 से बढ़कर 4.8 प्रतिशत हो गया है, वहीं प्रदेश की आर्थिक विकास दर 19.74 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो देश में सर्वाधिक है।

 

किसी नेता का नहीं, हितग्राहियों का गढ़ है छिंदवाड़ा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में छिंदवाड़ा दौरे के समय किसी ने मुझसे यह कहा कि छिंदवाड़ा तो एक नेता का गढ़ है। मैंने उनसे कहा कि इस जिले के 15 लाख से अधिक हितग्राहियों का आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज हो रहा है। हर बूथ पर सैकड़ों हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास मिले हैं। फिर यह किसी नेता का गढ़ कैसे हो सकता है? यह उन हितग्राहियों का गढ़ है, जो केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी और जीवन बदलने वाली योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

MadhyaBharat 21 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.