Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मुख्यमंत्री ने किया वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
bhopal, Chief Minister , World Cup Shooting Competition

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेलों के बिना जिंदगी अधूरी है बल्कि जिंदगी ही खेल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आनंद विभाग बना है, लोग प्रसन्न रहें इसका ध्यान रखा जा रहा है। भोपाल को खेल का हब बनाकर रहेंगे। हम जो कहते हैं, वह करेंगे। खेलों के लिए पैसे की कमी नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार शाम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समारोह में रिमोट का बटन दबाकर प्रतियोगितता के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही शूटिंग कॉम्पलेक्स का भूमि-पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि देवो भव: हमारे देश की परम्परा है। भारत के हृदय प्रदेश में सभी अतिथियों और खिलाड़ियों को कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। विश्व के कल्याण की परम्परा है। आप सब सुखी और निरोगी हों। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीतने के लिए नहीं, सीखने के लिए भी खेला जाता है। खेल तनाव दूर कर हमें प्रसन्न और स्वस्थ रखता है और प्रतिस्पर्धा बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी हम इससे संतुष्ट नहीं हैं, हमें और आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि खूबसूरत प्रदेश में आपका स्वागत है। भीमबैठका विश्व विरासत है, विश्व प्रसिद्ध सांची है और देश की स्वच्छतम राजधानी भोपाल की झील अति सुंदर है।

समारोह में प्रदेश की खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देने के अनेक प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को खेलों का उत्कृष्ट राज्य बनाने और भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

आईएसएसएफ के अध्यक्ष लुसियानो रॉसी ने कहा कि भारत सुंदर देश है। भोपाल की सुंदरता भी अद्धितीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे खेलों की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। समारोह में एनआरआई के अध्यक्ष रणिंदर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह और प्रमुख सचिव खेल एवं युवक कल्याण दीप्ति गौड़ मुखर्जी, देश-विदेश से आए खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

MadhyaBharat 22 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.