Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छत्तीसगढ़ विधानसभा : विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
raipur, Chhattisgarh Assembly, Opposition raised questions

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल में प्रदेश में हो रहे दिनदहाड़े हत्या, चोरी, डकैती व बढ़ते अपराधिक गतिविधियों पर चिंता जाहिर करते हुए स्थगन देकर चर्चा की मांग की। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थाने में घुसकर एक एएसआई की हत्या कर दी जाती है और पुलिस नाकाम है।

 

भाजपा के अन्य सदस्यों ने भी कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए चर्चा की मांग की। साथ ही सदस्यों ने कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रायपुर में रैली निकाली जाती है। देश विरोधी कृत्या किए जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया, जिसपर भाजपा सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं उपाध्यक्ष ने सदन की पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

 

भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। थाने के अंदर एक एएसआई की हत्या भाजपा सदस्यों ने सरकारी तंत्र के फेल होने का आरोप लगाया। शिवरतन शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ा है, जिसके कारण हिंसात्मक गतिविधियां बढ़ी है। वहीं पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि सूदखोरों का बोलबाला है। लोग आत्महत्या कर रहे हैं। खालिस्तान के समर्थन में रैली निकालकर नारे लगाए जा रहे हैं। पुलिस पंगु बनी बैठी है। अजय चंद्राकर ने कहा कि राजधानी में अंडरवर्ल्ड का शूटर पकड़ा जाता है। नकली नोटों का जखीरा पकड़ा जा रहा है। अपराधियाें का मनोबल बढ़ा है। धरमलाल कौशिक ने कहा कि नशे का कारोबार, हत्याएं, चोरी, लूट सहित अपराधिक गतिविधियां बढ़ी है। इसी के साथ डॉ. बांधी, रंजना साहू, रजनीश, पुन्नूलाल मोहले ने कानून व्यवस्था प्रश्न उठाते हुए स्थगन देकर चर्चा की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि शांति का टापू आज अपराधगढ़ बन गया है। एनसीआरबी के रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में एक साल में एक लाख 11 हजार से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कोरबा के बांगो थाना में एसआई की मृत्यु संदिग्ध हालात में होती है, जब थाना सुरक्षित नहीं तो छत्तीसगढ़ कैसे सुरक्षित होगा। खालिस्तानी के समर्थन में रैली निकल जाती है, इसमें सरकार ने संज्ञान नहीं लिया।

संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश ने अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए हैं। चौबे ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में कोई भी संलग्न रहे लोगों का हम विरोध करेंगे। ऐसी गतिविधि में संलग्न किसी व्यक्ति को छत्तीसगढ़ में सिर उठाने नहीं दिया जाएगा। इस मामले में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा की है। उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया। इस पर भाजपा सदस्यों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। उपाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

MadhyaBharat 23 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.