Since: 23-09-2009
भोपाल। मानहानि केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। हालांकि कुछ देर बाद उसी कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी। वहीं इस पूरे मामले पर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मप्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की सजा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि “राहुल गांधी पर आज देश में राजनैतिक आदतन अपराधी की मुहर लगी है। बार-बार आगाह करने के बाद भी वो वहीं काम करते हैं, जो अपराध की श्रेणी में आता है। न्यायालय ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है कि राहुल गांधी इस देश के एक गैरजिम्मेदार व्यक्ति हैं”।
वीडी शर्मा ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मानहानि केस में राहुल गांधी पर कहा कि राहुल गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री से लेकर कई लोगों के बारे में इस तरह की शब्दावली का उपयोग किया है। न्यायालय ने इसे उचित नहीं माना। दुनिया के देशों में भारत का अपमान कैसे हो सकता है? भारत का अपमान कैसे किया जा सकता है? यह लगातार राहुल गांधी कर रहे हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस जमानत पर है। राजनैतिक आदतन अपराधी राहुल गांधी लोकतंत्र के मंदिर में झूठ बोलते है। उन्हें देश से , समाज से माँफी माँगना चाहिये।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |