Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मुख्यमंत्री ने किया 17 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण- शिलान्यास
raipur, Chief Minister inaugurated  ,Pandit Ravi Shankar University

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'शुक्रवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में लगभग 17 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 10 करोड़ 3 लाख के लोकार्पण और 6 करोड़ 58 लाख के शिलान्यास कार्य शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर परिसर में स्थित बंजारी मंदिर में आदि शक्ति बंजारी माता का दर्शन कर पूजा-अर्चना किए और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में करीब 3 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ वर्ष पहले छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कम संख्या में विश्वविद्यालय और कॉलेज थे। मगर अब विश्वविद्यालय की संख्या में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी हो गई है। बड़ी संख्या में कॉलेज खुल गए हैं। जहां दूरस्थ क्षेत्राें में कॉलेज नहीं थे, वहीं अब वहां के युवाओं को वहीं पढ़ने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इन चार सालों में दो विश्वविद्यालय खोले और 33 नए शासकीय और 76 नए अशासकीय कॉलेज खोले। वहीं इस साल 23 नए कॉलेज भी स्वीकृत हैं। इससे महाविद्यालयों के सीटों की संख्या में 1 लाख से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से सबसे अधिक गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों में छा़त्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा, उन्हें पहले सीटों की संख्या कम होने के कारण शासकीय कॉलेज में प्रवेश के लिए दिक्कत होती थी, अब उन्हें शासकीय कॉलेज में आसानी से प्रवेश मिल सकेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए आवश्यक है कि शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक हो, इसलिए हमारी सरकार ने अब तक 1200 सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति कर ली है। साथ ही 40-40 ग्रन्थपाल और क्रीड़ा अधिकारियाें की नियुक्ति भी की है। यहीं नहीं स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए और 279 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय खोले और बजट और अन्य घोषणाओं के साथ अब इसकी संख्या 300 से ज्यादा हो जाएगी।

 

इस अवसर पर पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय देश के 16 विश्वविद्यालयों में से इकलौता विश्वविद्यालय है जो केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंस एक्सीलेंस का प्रोजेक्ट मिला है। साथ ही हमारे विश्वविद्यालय का चयन जी-20 यूनिवर्सटी कनेक्ट तहत किया गया है, जिसके तहत हम जी-20 देशों से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, कुलसचिव शैलेन्द्र पटेल और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, अधिकारी-कर्मचारी व अन्य अतिथिगण उपस्थित थें।

MadhyaBharat 24 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.