Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
ओरछा के जंगल से सर्चिंग गश्त के दौरान आठ नक्सली गिरफ्तार
narayanpur, Eight Maoists arrested , Orchha forest

नारायणपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) छोटेडोंगर अभिषेक पैकरा के मार्गदर्शन में डीआरजी एवं छस बल की संयुक्त पुलिस पार्टी जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान हेतु थाना ओरछा से रवाना हुई थी। सर्चिंग गश्त के दौरान ओरछा के जंगल से आठ नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त नक्सलियों के निशान देही पर एक सब्बल, दो फावड़ा, तीन नक्सली बैनर एवं आठ नक्सली पाम्प्लेट, बिजली वायर, आठ बैटरी बरामद किया गया है। जिनके विरुद्ध यूएपीए एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उक्त सभी नक्सलियों को न्यायिक रिमाण्ड पर शुक्रवार को विशेष न्यायालय में पेश किया गया।

 

गिरफ्तार नक्सलियों में संतु कोर्राम पिता स्व. गुडसा कोर्राम उम्र माड़ डीविजन नेलनार 19 वर्ष निवासी मण्डाली थाना ओरछा कमेटी के सहयोगी के रूप में विगत 05 वर्ष से कार्यरत, सुखराम कोर्राम पिता दशरू कोर्राम उम्र 35 वर्ष निवासी बड़ेरायनार थाना ओरछा माड़ डीविजन नेलनार एरिया कमेटी के अंतर्गत भटबेड़ा जनमिलिशिया सदस्य के रूप में विगत 06 वर्ष से कार्यरत थे। कोसाराम पिता स्व. जोलहा उम्र 35वर्ष निवासी बड़ेरायनार थाना ओरछा माड़ डिविजन नेलनार एरिया कमेटी के अंतर्गत भटबेड़ जनमिलिशिया सदस्य के रूप में विगत 05 वर्ष से कार्यरत थे। सन्नू कोर्राम पिता बुधु कोर्राम उम्र 19 वर्ष निवासी मण्डाली थाना ओरछा जिला माड़ डिविजन नेलनार एरिया कमेटी के अंतर्गत भटबेड़ जनमिलिशिया सदस्य के रूप में विगत 05 वर्ष से कार्यरत थे, 26 फरवरी 2023 को ओरछा और बटुंमपारा के मध्य पहाड़ी के पास हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद होने की घटना में शामिल था। माहरू कोर्राम पिता स्व. मुरा कोर्राम उम्र 28 वर्ष निवासी मण्डाली थाना ओरछा माड़ डीविजन नेलनार एरिया कमेटी के अन्तर्गत भटबेड़ा डीकेएमएस सदस्य के रूप में विगत 06 वर्ष से कार्यरत था, 26 फरवरी 2023 को ओरछा और बटुंमपारा के पहाड़ी के मध्य हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद होने घटना में की शामिल था।

 

चैनूराम वड़दा पिता सोमा वड़दा उम्र 30 वर्ष निवासी कुतुल हॉल मण्डाली थाना ओरछा जिला माड़ डीविजन नेलनार एरिया कमेटी के अन्तर्गत भटबेड़ा जनमिलिशिया सदस्य के रूप में विगत 06 वर्ष से कार्यरत था, 26 फरवरी 2023 को ओरछा औ रबटुमपारा के पहाड़ी के मध्य पास हुई पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद होने घटना में की शामिल था। चैतू राम कोर्राम पिता स्व. जोहला राम माडड़ी विजन नेलनार एरिया उम्र 45 वर्ष निवासी बड़े रायनार थाना कमेटी के अन्तर्गत ओरछा भटबेड़ा जनमिलिशिया सदस्य के रूप में विगत 05 वर्ष से कार्यरत, 26 फरवरी 2023 को ओरछा और बटुमपारा के पहाड़ी के मध्य हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद होने घटना में की शामिल था। मोडी रामकोर्राम पिता स्व नरंगु कोर्राम माड़ विजन नार एरिया उम्र 47 वर्ष निवासी बड़ेरायनार थाना कमेटी के अन्तर्गत ओरछा भटबेड़ा डीकेएमएस सदस्य के रूप में विगत 05 वर्ष से कार्यरत था। 26 फरवरी 2023 को ओरछा और बटुंमपारा के पहाड़ी के मध्य हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद होने घटना में की शामिल था।

MadhyaBharat 24 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.