Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
जबलपुर और शहडोल संभागों में आज गिर सकते हैं ओले
bhopal, Hail can fall , Jabalpur and Shahdol

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 24 मार्च से प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव से शनिवार को जबलपुर-शहडोल संभाग में ओले गिर सकते हैं, जबकि भोपाल संभाग में बादल छाए रहेंगे। चंबल संभाग तथा ग्वालियर-दतिया जिलों में कहीं-कहीं बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी भी चलेगी।

 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 कि.मी. प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा में बादल छाए रहेंगे। बिजली गिर भी सकती है। चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया जिलों में कहीं-कहीं, शहडोल-जबलपुर संभाग के सभी जिलों में ओले गिर सकते हैं। इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है।

 

रविवार को भोपाल संभाग के जिलों और नर्मदापुरम में ओलावृष्टि के आसार हैं। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रीवा, सागर, चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना। शहडोल-जबलपुर संभाग में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलेगी। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र मेश्राम ने बताया कि वेदर डिस्टर्बेंस का असर 24 मार्च से ज्यादा दिख रहा है। इससे प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि होगी। वहीं, 40 से 60 कि.मी. प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

MadhyaBharat 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.