Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
फसल काटने जा रहे मजदूरों का वाहन पलटा दो दर्जन घायल
sagar, vehicle of laborers , overturned

सागर। सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह मजदूरों से भरा माल वाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में माल वाहक में सवार महिला, पुरुष सहित दो दर्जन से अधिक मजदूरों को चोटें आई हैं। जिन्हें देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, करीब 9 मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है।

फसल कटाई के लिए शनिवार की सुबह महाराजपुर थाना क्षेत्र के रमखिरिया से मजदूरों को भरकर एक तीन पहिया माल वाहक महाराजपुर की ओर आ रहा था। तेज रफ्तार माल वाहक मोगरा के पास अनिंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में माल वाहक में सवार घायल मजदूरों को तुरंत ही राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस और पुलिस के वाहन से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से करीब 9 मजदूरों को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि सहित भाजपा, कांग्रेस सहित आदिवासी नेता देवरी अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने घायल मजदूरों का हाल जाना। मामले में पुलिस ने मालवाहक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

सभी घायल एक ही गांव के

 

हादसे में घायल रामखिरिया निवासी डेलन पिता प्यारेलाल 35 वर्ष, अभिलाषा मूरत गौड़ 35 वर्ष, सगुन दलसींग गौड़ 50, पुष्पा धनराज 30, सविता गोपाल 40 वर्ष डेलन बलू 40 वर्ष, कमल बलू 40 वर्ष, केशू संतोष 15 वर्ष, गोलू रूपसींग 15 वर्ष रामलाल हेमराज 34 वर्ष, हेमराज छिदामी 30 वर्ष, हेमवती हल्ले भाई 30 वर्ष, रोशनी नरेश 20 वर्ष, किरण लालसींग 22 वर्ष, सविता रानी 25 वर्ष, स्वाति बारेलाल 30 वर्ष, धरमू कोमल 35 वर्ष, सूरज रानी डोमन 55 वर्ष रोशनी नरेश 22 वर्ष, राधा गुड्डा 38 वर्ष, ओमवती श्याम गौड़ 30 वर्ष शामिल है। यह सभी घायल एक ही गांव के निवासी हैं

MadhyaBharat 25 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.