Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
अभिनेत्री जयाप्रदा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन
ujjain,Actress Jayaprada ,visited Lord Mahakal

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा रविवार को उज्जैन पहुंची। उन्होंने यहां विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन कर विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान उन्होंने श्री महाकाल लोक के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

 

अभिनेत्री जया प्रदा लगातार भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आ रही हैं। दो माह पहले भी उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए थे। रविवार को भी जया प्रदा ने भगवान महाकाल का रुद्राभिषेक किया। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों ने पूजन और पंचामृत अभिषेक करवाया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने नंदीहाल में बैठकर भगवान शिव की आराधना की।

 

इसके बाद वे हरसिद्धि मंदिर पहुंची और देवी दर्शन किए। उन्होंने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन आकर वे खुद को धन्य मानती हैं। उन्होंने परिसर में बने श्री महाकाल महालोक की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भावी पीढ़ी को यहां के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

 

जयाप्रदा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस मंदिर में आकर भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने श्री महाकाल महालोक निर्माण कराया। महाकाल लोक के निर्माण के बाद मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और सुविधा दोनों में बढ़ोतरी हुई है। देश के अन्य मंदिरों में भी इसी प्रकार के विकास कार्य हो रहे हैं।

 

अभिनेत्री जया प्रदा से पत्रकारों ने राजनीतिक सवाल पर जवाब जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि वे यहां धार्मिक यात्रा पर आई हैं, इसलिए राजनीतिक सवालों का जवाब नहीं मिलेगा। जया प्रदा के साथ मंदिर में पंडित पुरोहित और समिति के कर्मचारियों ने फोटो और सेल्फी भी ली। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गई।

MadhyaBharat 26 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.