Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी को बताया गुरु- चेला
bhopal, Narottam Mishra ,Digvijay Singh and Rahul Gandhi

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी निरस्त होने के बाद उस पर सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है और विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं भाजपा नेता भी बयानबाजी में पीछे नहीं है। इसी क्रम में राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह द्वारा पत्रकारों पर नाराज होने के मामले पर मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को गुरु चेला बताते हुए कहा कि गुरु को तो आगे निकलना ही था।

 

गृहमंत्री डाॅ मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिग्विजय और राहुल गांधी गुरु चेला हैं, राहुल ने दिल्ली में और दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में मीडिया का अपमान किया। कुछ नहीं मिलता तो गोदी मीडिया कहने लगते हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी का समय देख लो, इमरजेंसी से लेकर अब तक कांग्रेस मीडिया का अपमान करती आई है। उन्होंने किसानों को मुआवजे न देने के कांग्रेस के आरोप पर कहा दिग्विजय सिंह, कमलनाथ किसानों का हाल जानने खेतों में नहीं गए। कांग्रेस सिर्फ किसानों के नाम पर राजनीति करती है।

 

हमारे मुख्यमंत्री तो गाँव गाँव घूम रहे हैं, खेत में घूम रहे हैं ओले की स्थिति देख रहे हैं और स्पष्ट आदेश भी कर दिया कि सर्वे करें। भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ है। किसान के आंखों में आंसू नहीं आने देंगे। पूरी शिद्दत और मेहनत से एक व्यक्ति सर्वे करेगा और राहत राशि दी जाएगी। भोपाल को मिलने वाली वंदे भारत ट्रेन की सौगात को लेकर गृहमंत्री ने कहा कांग्रेस ने दो शताब्दी ट्रेनें शुरू करने में एक युग बिता दिया। मोदी सरकार ने आठ साल में 9 स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी यह सौगात भोपाल को देने आ रहे हैं।

कमलनाथ पर निशाना साधते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ ने वचन तो निभाया नहीं था, फिर वो वचन के पक्के कहां से हो गए. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे राहुल जी के मामले में वचन के पक्के हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए वे देश से लेकर प्रदेश तक कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। कल के विरोध प्रदर्शन को फ्लॉप शो बताते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी और कमलनाथ के बीच सब कुछ ठीक नहीं चलने की बात भी कही। उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर कांग्रेस के प्रदर्शनों को फ्लॉप शो बताया और कहा कि कांग्रेस सिर्फ दिखावा कर रही है। मिश्रा ने कहा- कमलनाथ रविवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन में कहीं नजर नहीं आए। साथ ही भोपाल में हुए प्रदर्शनों से कमलनाथ समेत अन्य बड़े नेताओं ने भी दूरी बनाई। कांग्रेस की बैठकों से भी कमलनाथ नदारद हैं। जब राहुल गांधी यात्रा पर मप्र आए थे, तब कमलनाथ महाराज (प्रदीप मिश्रा) से मिलने गए थे और उनसे कहा था कि हम 7 दिन से मर रहे हैं। यह इस बात के संकेत हैं कि राहुल गांधी और कमलनाथ के बीच मतभेद हैं।

MadhyaBharat 27 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.