Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भाजपा तानाशाह वह इसलिए डर रही कि लोग उससे डरना न छोड़ दें : भूपेश बघेल
raipur, BJP dictator,  Bhupesh Baghel

लखनऊ। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद मंगलवार को तय कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तानाशाह इसलिए डरता है कि उससे लोग डरना न छोड़ दें। भाजपा के वर्तमान डर का कारण यही है। उन्होंने कहा कि अडानी के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये कैसे आये। इन सवालों के जवाब न तो भारतीय जनता पार्टी के नेता दे रहे हैं और न ही प्रधानमंत्री कुछ बोल रहे हैं,बल्कि कहा यह जा रहा है कि अडानी पर हमला भारत पर हमला है। इस मुद्दे को लगातार दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है?

उन्होंने कहा कि दुनिया में तानाशाहों की लम्बी सूची है। तानाशाह इस बात से डरता है कि लोग उससे डरना कहीं बंद न कर दें। दूसरा वह अपने विरोधियों के मुंह बंद कराकर कुचल देना चाहते हैं और यही नहीं वह विरोधियों को रास्ते से हटाने के लिए किसी स्तर तक जा सकते हैं। इस घटना से हम सब वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा इसी प्रकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रजातांत्रिक देश है और इसकी आजादी के लिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं, लम्बी लड़ाई लड़ी हैं। अगर लोकतंत्र पर आंच आयेगी तो हम खामोश बैठने वाले नहीं हैं। पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। विपक्षी दलों के लोग भी इस घटना का विरोध कर रहे हैं। मेरा तो सीधा कहना है कि इधर- उधर की न बात कर यह बताएं कि काफिला लुटा कहां। उन्होंने कहा कि जब अडानी पर सवाल पूछा जाता है तो भाजपा को तकलीफ क्यों होती हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व राहुल गांधी ने प्रेस के माध्यम से सवाले पूंछे थे और आज वही सवाल लेकर मैं लखनऊ आया हूं और उन्हीं सवालों का जवाब हमें लेना है कि वह 20 हजार करोड़ किसका है। यह शेल कंपनियां किसकी थीं? और जब कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे थे और जब 60 प्रतिशत तक गिर गया तब हमारे एसबीआई और एलआईसी के पैसे किसके आदेश पर अडानी की कंपनियों में लगाए जा रहे थे। यह बड़े सवाल हैं जिनका जवाब हम आपके माध्यम से भाजपा सरकार से लेना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी जो पिछड़ी जाति से नहीं आते, सरनेम लिखने से किसी की जाति का पता नहीं चलता ।इसलिए भाजपा मुद्दे को भटकाने का काम न करे। उन्होंने कहा कि पिछड़ों को लेकर भाजपा की सोच जगजाहिर है।अगर भाजपा पिछड़ों की हितैषी है तो उसने अब तक जातीय जनगणना क्यों नहीं कराया? उन्होंने कहा कि अभी तक यूपी के नगरीय निकाय चुनाव क्यों नहीं कराये गये? यह केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए और अडानी के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सारे कवायद की जा रही है। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव ( प्रभारी- उ.प्र. ) एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी , प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, अनिल यादव आदि प्रमुख रूप से थे।

MadhyaBharat 28 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.