Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
नक्सलियों ने पूर्व उपसरपंच की गला घोंटकर हत्या कर दी
narayanpur, Naxalites strangled,former Deputy Sarpanch

नारायणपुर। जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत राजपुर के पूर्व उपसरपंच रामजी दोदी निवासी ग्राम झारा की नक्सलियों ने मुखबीरी का आरोप लगाकर गला घोंटकर हत्या कर दी है। सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को धनोरा थाना लाया गया, जहा से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

मृतक रामजी के शव के साथ नक्सली पर्चे में नक्सलियों ने रामजी दोदी पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाने के साथ ही सडक़ निर्माण, मोबाइल टावर निर्माण में सहयोग करने का भी आरोप लगाया है। नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 10 बजे 04 वर्दीधारी हथियारबंद नक्सली थाना धनोरा अंतर्गत ग्राम झारा के निवासी रामजी दोदी के घर जाकर रामजी दोदी को पूछा तो घर वाले अपने रिश्तेदार के घर प्रार्थना करने जाना बताए। जिसके बाद नक्सली प्रार्थना स्थल की तरफ गए और रास्ते में ही रामजी दोदी को पकड़ लिए और रामजी दोदी के घर जाकर उसके भतीजे मयाराम दोदी तथा मैनू राम दोदी को भी घर से पकडक़र तीनो को जंगल की तरफ ले गए जहां पहले से लगभग 20 की संख्या में नक्सली मौजूद थे। पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने रामजी दोदी की डंडे से गला दबाकर हत्या कर दिए और मृतक का शव तथा नक्सल पर्चे मायाराम दोदी तथा मैनू राम दोदी को देकर जंगल की आड़ लेकर भाग गए। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

MadhyaBharat 29 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.