Since: 23-09-2009

  Latest News :
आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं होगा, केवल हिंदू होना जरूरी: मोहन भागवत.   अमेरिका ने भारत को दिया पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत.   कांग्रेस MLA गणेश घोघरा का बड़ा आरोप, मंत्री के बेटे के नाम 52 बीघा जमीन घोटाले का दावा.   सोनिया गांधी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानिए वोटर लिस्ट विवाद का पूरा मामला.   Ritu Tawde होंगी BJP की मेयर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर पद शिवसेना के खाते में.   एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   इंदौर में ‘यूथ वॉक-2026’: हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ लिया संकल्प.   एमपी की बिटिया ने रचा इतिहास, माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा.   एमपी में आज 9 राज्यों के कृषि मंत्री, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात.   टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो भारत चीन-अमेरिका से आगे होता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष.   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   दीपका माइंस में ट्रेलर में आग, कोयला न होने से बड़ा नुकसान टला.   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर, 51 नक्सलियों का हुआ सरेंडर.   छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, ठंड का असर जारी; दो दिन बाद बढ़ेगा रात का तापमान.   WhatsApp पर ठगी का नया जाल, फर्जी लिंक क्लिक करते ही कर्मचारी के खाते से 5 लाख उड़ाए.   फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी, 8 आरोपियों पर एफआईआर से हड़कंप.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.  
मस्ती कर रहे दोस्तों की नाव नदी में पलटी, एक लापता
rewa,Boat of friends , river, one missing

रीवा। जिले के कुठिला गांव के समीप स्थित टमस नदी में मस्ती कर रहे चार दोस्तों नाव बीच धार में पलट गई। तीन दोस्त तो किसी तरह किनारे तक पहुंच गए, लेकिन एक युवक लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

रीवा जिले के जवा थाने के कुठिला गांव में शनिवार सुबह चार युवक मौज मस्ती करने के लिए नाव से टमस नदी पार करके उस पार जा रहे थे। बीच नाव में ही दोस्तों ने हंसी मजाक शुरू कर दिया, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से नाव डगमगाने लगी। नाव चला रहे नाविक ने उन्हें चेताया भी कि नाव में हंसी मजाक न करें लेकिन चारों दोस्तों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। दोस्तों की मस्ती जारी रही और बीच धारा में पहुंचकर नाव पलट गई और नाव में सवार चारों युवक डूब गए। पानी अधिक होने की वजह से जान बचाने की कोशिश करने लगे। तीन युवक तो किसी तरह तैर कर नदी के बाहर आने में सफल हो गए जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन चौथा युवक बाहर नहीं आ सका। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही है।

MadhyaBharat 1 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.