Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री शिवराज का एक के बाद एक बैतूल वासियों को योजनाओं की सौगाद
बैतूल सभा

मध्यप्रदेश चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ज़बरदस्त फॉर्म  में हैं,एक के बाद योजनाओं कि जैसे रसीद काट रहें हो। मुख्यमंत्री बैतूल में सोमवार को आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण और महिला सम्मेलन में शामिल होने आए थे। जहां सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाडली बहना योजना  महिलाओं को सश्क्त बनाएगी जिससे समाज में क्रांति आएगी। इस कार्यक्रम में ज्यादातर महिलाओं ने हिस्सा लिया था जिससे मौके पर चौका मारते हुए मुख्यमंत्री को देर नहीं लगी और बहनों को शपथ दिलाई की वह अपने भाई का ही साथ देंगी।बैतूल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज ने 650 करोड़ की लागत के ढाई सौ विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इसी के साथ ही 28 करोड़ 19 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में आजीविका की बहनों 101 फीट लंबी राखी बांधकर उनका आभार व्यक्त किया। महिलाओं को सश्क्त बनाने के क्रम में कहा कि हमने पहले महिलाओं को पंचायत और नगरीय निकायों में 50  प्रतिशत आरक्षण दिया था। अब पुलिस विभाग में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने बैतूल में ताप्ती कॉरिडोर बनाने और सारणी में पावर प्लांट लगाने की भी बात कही इसके साथ ही पेयजल स्वास्थय को लेकर भी बैतूल वासियों को सौगात मिली है। कार्यक्रम के अन्त में मुख्यमंत्री ने कमलनाथ के सवालों  का जवाब देते हुए कहा कि वह अपना घर देखें उनकी पार्टी की जैसी हालत है वह वैसे ही बयान देंगे। यह कार्यक्रम बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया था जिसमें 40 हजार से भी अधिक महिलाएं शामिल हुई थी।

MadhyaBharat 5 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.