Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भरोसा सम्मेलन के लिए शीर्ष कांग्रेस नेताओं का बस्तर आने का सिलसिला शुरु
jagdalpur, Top Congress leaders ,Bharosa Sammelan

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में आगामी 13 अप्रैल को शहर के लालबाग मैदान में कांग्रेस का कार्यक्रम "भरोसे का सम्मेलन" और प्रियंका गांधी के प्रवास की तैयारी को लेकर आला कांग्रेसी नेताओं का बस्तर आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी उल्का व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम जगदलपुर में डेरा डाल चुके हैं। लालबाग मैदान में आयोजित भरोसे के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। सम्मेलन के माध्यम से सीएम भूपेश बघेल आगामी विस चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। कांग्रेस इस सम्मेलन में करीब एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा कर रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के 13 अप्रैल को लालबाग मैदान में प्रस्तावित भरोसा सम्मेलन के लिए ऐसा डोम लगाया जा रहा है जिस पर पानी और आग का कोई असर नहीं होगा। वाटर और फायर प्रूफ डोम लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। यह पूरा कार्यक्रम महिलाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए महिलाओं से जुड़े महिला एवं बाल विकास विभाग को महिलाओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आजीविका मिशन को 40 से 50 महिलाओं को लाने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग के लिए हर जिले का लक्ष्य तय कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों को भी हजारों में लक्ष्य दिया गया है। सभा तक महिलाओं को लाने और ले जाने का जिम्मा परिवहन विभाग को सौंपा गया है। विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी की हर दिन निगरानी की जा रही है।

सभा स्थल को भूपेश सरकार की उपलब्धियों से सजाने की तैयारी की जा रही है। सरकार की गोधन न्याय योजना से लेकर ऐसी सभी योजनाओं की बैनर-पोस्टर सभा स्थल पर लगाए जाएंगे जिनका प्रचार सरकार समय-समय पर करती रही है। इसके अलावा कांग्रेस संगठन से जुड़ी एक चित्र प्रदर्शनी की भी तैयारी की जा रही है, जिसमें नेहरू-गांधी परिवार के बस्तर प्रवास की अब तक की तस्वीरों को सजाया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु पहली बार जिस दिन बस्तर आए थे, उसी दिन प्रियंका गांधी भी बस्तर आ रही हैं। नेहरू पहली बार 13 अप्रैल 1955 को यहां आए थे। अब इसी तारीख को यानी 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी भी बस्तर आ रही हैं। सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने कांग्रेस जिला से लेकर ब्लॉक स्तर पर बैठक कर रही है और तैयारी में जुट गयी है।

MadhyaBharat 11 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.