Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका ओरछा मार्ग अवरुद्ध
narayanpur,Fear,Naxalites

नारायणपुर। नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी ने जिले के अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने बीती रात ग्राम रायनार एवं पिनगुंडा पुल के पास सड़क को खोदकर, पेड़ काटकर ओरछा मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। इसके साथ ही नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार की चेतावनी देते हुए बैनर चस्पा किया है। नक्सलियों की इस करतूत के चलते ओरछा मार्ग पर 2 दिनों से यात्री बसों के पहिए थमे हुए है। आशंका है कि आस-पास के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी एवं आईईडी प्लांट कर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने सर्चिंग अभियान तेज कर दी है, बावजूद इसके 2 दिन बाद भी सुरक्षा बल के जवान अवरूद्ध मार्ग को बहाल करने के लिए अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाके तक नहीं पहुंच पाये हैं।

 

नक्सलियों के नेलनार एरिया कमेटी ने बैनर टांगकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के साथ ही हिंदुत्व वादी संगठनों, भाजपा, आरएसएस और कांग्रेस को मार भगाओ, संसोधनवादी पार्टियों को कटघरे में खड़ा करो, जनसमस्या पर सवाल खड़े करने जैसी बातें बैनर में लिखी है। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए करीब 6 महीने का समय अभी शेष है, लेकिन नक्सली अभी से सक्रिय हो गए है। नक्सलियों ने अभी से ही चुनाव बहिष्कार का नारा बुलंद करते हुए चेतावनी जारी की है।

उल्लेखनिय है कि नक्सलियों द्वारा चुनाव बहिष्कार के आह्वान का कस्बाई इलाको में ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन अंदरूनी इलाको में लोग नक्सलियों के प्रभाव और धमकी के कारण कम संख्या में मतदान करते हैं। पूर्व में नारायणपुर विधानसभा में सबसे कम मतदान होता था, लेकिन वर्ष 2018 के विस चुनाव में नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 75.06 प्रतिशत अप्रत्याशित रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ था, जो कि पिछले तीन दशकों में सर्वाधिक है।

MadhyaBharat 17 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.