Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.  
जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर उड़ेला कैरोसिन
CHATARPUR MEIN JANSUNWAYI KE DAURAN YOUAK NE DALA CAROSIN

छतरपुर मेंजनसुनवाई के दौरान एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। मंगलवार दोपहर वह जिला पंचायत कार्यालय में केरोसिन की केन लेकर पहुंचा और खुद पर उड़ेल लिया। माचिस की तीली जलाने से पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान वह कहता रहा- मुझे छोड़ दो…मैं पुलिस और लोगों की झूठी शिकायतों से तंग आ गया हूं। अब मैं जीना नहीं चाहता। इसके बाद कोतवाली पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।जिला पंचायत छतरपुर में मंगलवार को जनसुनवाई हो रही थी। इस दौरान सरोनी गांव का सुरेंद्र सिंह तोमर भी पहुंचा। उसने यहां खुद को आग लगाने की कोशिश की। उसका आरोप है कि कुछ लोग उसके खिलाफ झूठी शिकायतें करते हैं। पुलिस भी बिना जांच किए मामला दर्ज कर लेती है। कुछ महीने पहले एक मिट्टी की मूर्ति टूट गई थी, जिसकी फर्जी शिकायत कर दी गई। मुझे तीन महीने तक जेल में रहना पड़ा।सुरेंद्र का कहना है कि मेरी दो बेटी और एक बेटा है। मुझे आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है, जिसकी कई बार मांग कर चुका हूं। आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। तंग आ चुका हूं। इसीलिए आज मैंने अधिकारियों के सामने अपने आप को खत्म करने का ठान लिया था।डिप्टी कलेक्टर वीडी द्विवेदी का कहना है कि युवक का कोई पारिवारिक विवाद है, जिसके चलते उस पर मामला कायम हुआ था। वह कुछ दिन के लिए जेल गया था। वह शिकायत लेकर जनसुनवाई में अंदर नहीं आया था। युवक ने बाहर ही केरोसिन डाल लिया। फिलहाल पुलिस उसे ले गई है। उसकी समस्या को सुना जा रहा है। नियमानुसार उसकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। साथ ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 18 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.