Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कांग्रेस के छल को उजागर करने भाजपा किसान मोर्चा लगायेगा जन चौपाल
jagdalpur, Jan Chaupal , Congress

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू मौजूद थे। संभाग स्तरीय बैठक में आगामी तीन माह की रणनीतिक कार्ययोजना पर विचार किया गया। सभी सहकारी समितियों में जन चौपाल लगाने एवं गांव से लेकर खरीद केंद्रों तक किसानों से चर्चा करने में किसान मोर्चा जुटेगा। बस्तर संभाग के सभी सात जिलों से किसान मोर्चा के पदाधिकारी बैठक में मौजूद थे।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि कांग्रेस कभी भी किसानों की हितैषी नहीं रही हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ छल कर रही है। कांग्रेस सरकार के कुशासन व किसानों से किये झूठे वादों के खेल को मोर्चा के कार्यकर्ता किसान भाईयों को बताने मैदान में उतरे। गांव की गली से लेकर खरीद केंद्रों तक किसानों से चर्चा करें। साथ ही सहकारी समितियों में जन चौपाल लगा कर कांग्रेस के परोसे गये झूठे वादों को उजागर करने के काम में जुट जायें।

भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में किसानों की बेहतरी के लिये नित नई योजनायें क्रियान्वित कर रही है।राजनीतिक द्वेष पाल कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को मजबूत बनाने की योजनाओं को छत्तीसगढ़ में बाधित कर रही है और भ्रम का जाल भी बुन रही है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस की ऐसे कृत्यों को किसानों के बीच लेकर जायें।

बैठक को डा.सुभाऊ कश्यप, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवनारायण पाण्डेय व जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी संबोधित किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन पाण्डेय ने आरंभ में अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेश सिंह ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्य समिति सदस्य छबिलेश्वर जोशी ने किया।

भाजपा किसान मोर्चा की संभागीय बैठक में दिनेश कश्यप,योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह,सुरेश गुप्ता,किरण नरेठी,वेदराम मनोहर, रविश कुमार गुप्ता,चंदन साहू, प्रदीप देवांगन, नंदकुमार सोमा आदि सहित सात जिलों से आये किसान मोर्चा के अध्यक्ष,महामंत्री सहित पदाधिकारी शामिल थे।

MadhyaBharat 21 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.