Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
विजिलेंस ने खेत से अफीम के 648 पौधे किए जब्त
bilaspur, Vigilance seized , farm

बिलासपुर। बिलासपुर जिला के बरमाणा के तहत आने वाली देवली पंचायत में विजिलेंस के हाथ बड़ी सफलता लग है । टीम ने खेत में लगे 648 अफीम के पौधे सहित आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । वही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है ।

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम को अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती गुप्त सूचना मिली थी । सूचना पर कार्रवाही करते हुए विजिलेंस ने टीम गठित कर देवली पंचायत के चमलोग गांव में दबिश दी । जहां टीम ने देखा कि भारी मात्रा में अफीम की खेती की जा रही है । यह अफीम के पौधे वीरेंद्र कुमार की जमीन से मिले हैं । मामले की छानबीन के लिए क्षेत्र के पटवारी को भी मौके पर बुलाया गया और जमीन की निशानदेही करवाई गई।

 

आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और विजिलेंस की टीम पूछताछ कर रही है । विजिलेंस की टीम यह भी जांच कर रही है कि उक्त आरोपी यह खेती कब से कर रहा था और इसका उद्देश्य क्या था। बता दें कि बिलासपुर जिला में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती करते किसी व्यक्ति को पकड़ा गया है। हालांकि इससे पहले भी इस तरह के मामले संज्ञान में आ चुके हैं लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे मिलने से विजिलेंस विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है ।

आरोपी से की जा रही है पूछताछ

इस संदर्भ में बिलासपुर में तैनात विजिलेंस के एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खेत में लगे अफीम के 648 पौधे पकड़े हैं । सैक्शन 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत विजिलेंस टीम ने थाना बिलासपुर में मामला दर्ज किया है । उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़े एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है ।

MadhyaBharat 21 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.