Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
रिटायर्ड कर्मचारी से 15 लाख की ठगी
kanker,Cheating , retired employee

कांकेर। भारत नेट योजना के तहत केबल लाइन बिछाने का काम कांकेर जिले में भी चल रहा है। पुलिस ने भारत नेट योजना के नाम पर ठगी का आरोपित देवनारायण सिन्हा को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवनारायण सिन्हा के खिलाफ पहले भी टिकरापारा रायपुर में ठगी का मामला दर्ज था। कोतवाली में ठगी के मामले में जब आरोपित की पतासाजी कि गई तो वह जेल में बंद था। जिसे न्यायालय से प्रोटेक्सन वारंट लेकर उसे कोतवाली के मामले में गिरफ्तारी कि कार्यवाही कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया है।

 

टीआई शरद दुबे ने इस ठगी के मामले में बताया कि, कांकेर के अलबेलपारा वार्ड निवासी प्रहलाद नायक ने थाने में मामला दर्ज कराया था, कि वह वन विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। केबल लाइन खुदाई के नाम पर ठेका लेने के लिए प्रहलाद अपने दामाद के साथ रायपुर कार्यालय पहुंचे, जहां प्रहलाद की मुलाकात सीडीपीएल कंपनी के डायरेक्टर देवनारायण सिन्हा से हुई। बातचीत के बाद कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि, भारत नेट के अंतर्गत केबल लाइन खुदाई और बिछाई का काम नारायणपुर में चल रहा है। ये काम आपको दिया जाएगा, वर्क आर्डर पाने के लिए सबसे पहले आपको एक कंपनी खोलना होगा। 15 लाख सिक्योरिटी डिपॉजिट सीडीपीएल कंपनी में जमा करना होगा। डायरेक्टर ने कहा कि, एक माह के भीतर केबल बिछाने का वर्क ऑर्डर मिल जाएगा, जिसका आदेश निकलवाकर कम्पनी से केबल भेज दूंगा, फिर आप काम शुरू कर देना।

 

डायरेक्टर देवनारायण सिन्हा ने नायक इंटरप्राईजेस नारायणपुर के नाम से कंपनी बनाई है। इस कंपनी में 27 नवम्बर 2020 को अपने बैंक खाता से लगभग 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमा करा दिया। उसी दिन 100 रुपये के स्टाम्प पर सीडीपीएल कंपनी और नायक इंटरप्राईजेस कंपनी के नाम पर लिस्ट तैयारी की गई, जिसकी मूल कॉपी दे दी गई थी। इसके बाद 16 जनवरी को फिर से 5 लाख का सीडीपीएल कंपनी में जमा कर कंपनी के डायरेक्टर को सूचना दे दी। जिसके बाद डायरेक्टर ने कहा कि, एक महीने के अंदर लाइन बिछाने का आर्डर मिल जाएगा, जिसका आदेश कंपनी के तरफ से भेज दूंगा। पैसा जमा करने के 2 महीने बाद भी वर्क आर्डर नहीं मिला, तो कंपनी के डायरेक्टर से जाकर मिला और कार्य को शुरु करने के लिए बातचीत की, डायरेक्टर के द्वारा हर बार झांसा दिया गया, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। जिससे परेशान होकर मैंने कहा कि, पैसे वापस कर दो, क्योंकि सिर्फ बिछाने का काम नहीं करना है। हालांकि ठग डायरेक्टर ने 4 से 5 दिन बाद लिए गए पैसे को वापस करने की बात कही, इसके बावजूद कैंसल का आवेदन करने के बाद भी ना तो उसके खाते में पैसा आया और ना ही वर्क आर्डर मिला। डायरेक्टर के मोबाईल पर फोन कर रहे हैं। लेकिन वह बंद हो गया है।

MadhyaBharat 22 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.