Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
betul, Attack police team , accused

बैतूल। जिले के मुलताई कस्बे के बोरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांडई में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक आरोपित को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपित और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मुकेश ठाकुर और सिपाही कन्हैया रघुवंशी एवं रोहन उईके घायल हो गए। इस हमले की वजह से पुलिस टीम को बिना कार्रवाई के वापस लौटना पड़ा।

 

 

हमले में घायल एएसआई मुकेश ठाकुर को गंभीर चोट आने पर तत्काल मुलताई के कृष अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार सुबह पुलिस अधिक्षक सिद्धार्थ चौधरी मुलताई के कृष अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। इसके बाद पूरी टीम मुलताई थाने से कार्रवाई के लिए मांडई रवाना हुई।

 

इस संबंध में मुलताई पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि आरोपित मिथुन मगरदे पर सारणी थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है। वहीं बोरदेही थाने में भी शिकायत होने से उसे बार बार थाने पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन नही आने पर पुलिस टीम पकड़ने गई थी जहां उसने परिवार के साथ मिलकर पूरी टीम पर हमला कर दिया।

MadhyaBharat 27 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.