Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
शुक्रवार से आते-जाते रहेंगे बादल बारिश के भी आसार
gwalior, Clouds , chances of rain

ग्वालियर। देश के अलग-अलग भागों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से गुरुवार को बादलों ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक इसी प्रकार बादल आते-जाते रहेंगे। इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी।

 

ग्वालियर शहर में गुरुवार को सुबह मौसम शुष्क रहा लेकिन दोपहर में बादलों ने दस्तक दे दी। हालांकि बादल बिखरे होने से बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। इसके चलते पिछले दिन की अपेक्षा अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी 2.1 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 47 और शाम को 41 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा पंजाब, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग तीन चक्रवात बने हुए हैं। विदर्भ से कर्नाटक तक एक द्रोणिका भी गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आना शुरू हो गई है। इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव आगामी पांच मई तक रहेगा। इस दौरान अंचल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं अल्प समय के लिए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ग्वालियर में आगामी एक सप्ताह के दौरान 20 से 25 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होगी और गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

MadhyaBharat 27 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.