Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मालगाड़ी के चपेट में आने से एक व्यापारी की हुई मौत
dantewada, businessman died , goods train

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत किरंदुल रेलवे स्टेशन के नजदीक एक मालगाड़ी रिवर्स हो रही थी। इस बीच मालगाड़ी के पिछले हिस्से की चपेट में एक व्यापारी अनिल गोयल उम्र 46 वर्ष निवासी किरंदुल आ गया, जिससे उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की सुबह अनिल वॉक पर निकले थे, वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये, इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे के कर्मचारियों ने किरंदुल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ है, उसी जगह से रोजाना सैकड़ों लोग ट्रैक पार करते हैं, इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पिछले कई वर्षों से लोग यहां फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, रेलवे और एनएमडीसी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि अब किरंदुल के लोग काफी आक्रोशित हैं। लगभग डेढ़ महीने पहले दंतेवाड़ा जिले के बचेली में भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें एक रेलवे कर्मी विश्वनाथ नाग मालगाड़ी की चपेट में आ गया था, जिससे रेलवे कर्मी की मौत हो गई थी।

MadhyaBharat 30 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.