Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी में कांग्रेस कार्यालय पर तोड़-फोड़
jabalpur, Congress office , Madhya Pradesh

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को तोड़फोड़ के वीडियो सामने आए हैं। भगवा गमछा गले में डाले और हाथों में भगवा ध्वज लिए कई लोग ने कांग्रेस कार्यालय को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जबरन दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारियों ने अंदर तोड़फोड़ करने के साथ ही कार्यालय के बाहर लगे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का पोस्टर फाड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि ये सब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया जबकि बजरंग दल का कहना है कि बजरंग दल कभी भी इस तरीके की हरकतें नहीं करता।

दरअसल, मामला गुरुवार शाम का है, जब कई बजरंग दल के कार्यकर्ता कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र जिसमें बजरंग दल को सत्ता में आते ही प्रतिबंधित कर देने की बात कही गई है के विरोध में कांग्रेस कार्यालय के पास जाकर अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। बजरंग दल पर आरोप लगा है कि वे विरोध करते-करते कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुस गए। फिर अंदर हंगामा करने के साथ ही पोस्टर इत्यादि फाड़ना शुरू कर दिया। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना हुई वहां तुरंत पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा शुरू कर दिया।

 

घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता, विधायक और पूर्व मंत्री कार्यालय पर जमा होने लगे। उसके बाद पूर्व मंत्री तरुण भनोट, विधायक विनय सक्सेना, लखन घनघोरिया, महापौर, कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू कोतवाली थाने पहुंचे। जहां उन्होंने बजरंग दल की शिकायत दर्ज कराई। अब इस कांग्रेस कार्यालय तोड़फोड़ ने सियासी रंग ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आतंक फैलाने वालों को संरक्षण देने में लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोपितों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहीं, इसी तरह के आरोप अन्य कई कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से लगाए गए हैं।

दूसरी ओर विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ और हंगामा खुद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ही की गई है। बजरंग दल के सुमित ठाकुर का कहना है कि जब बजरंग दल कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे तभी भगवा वेश धरकर कांग्रेस कार्यकर्ता आ गए थे, उन्होंने ही अपने कार्यालय में तोड़फोड़ की है। इनका कहना है कि बजरंग दल इस तरह के कार्य नहीं करता।

इस संबंध में एसपी तुषारकांत विद्यार्थी का कहना है कि जो भी आरोपित हैं, वे बख्शे नहीं जाएंगे। आरोपितों की पहचान वीडियो देखकर की जा रही है। सभी पर कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी।

MadhyaBharat 5 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.