Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
युवक ने घर में फंदा लगा कर दी जान
bilaspur, young man hanged

बिलासपुर। बिलासपुर जिला के शहर के डियारा सैक्टर में एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला का अंत कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

 

मिली जानकारी के अनुसार वाहिद अख्तर (18) पुत्र साजिद मिर्जा निवासी डियारा सैक्टर शनिवार को अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह जब वाहिद की मां नाश्ता लेकर उसके कमरे में जाने लगी तो उसने देखा कि दरवाजा बंद है उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और युवक को दरवाजा खोलने के लिए आवाजें लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने अन्य लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा । जैसे वह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो भीतर का मंजर कुछ ऐसा था कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई ।

वाहिद अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा इस संदर्भ में धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

MadhyaBharat 6 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.