Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
देसी शराब पीने से सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
desi sharab pine se sena ke 3 jawan ki maut

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देसी शराब पीने के बाद सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों सोमवार सुबह साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद अचानक बेहोश हो गए। फिर इन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव का है।रोगदा निवासी नंदलाल कश्यप  भारतीय सेना में टेक्नीशियन के पद पर पोस्टेड था। वो अपनी शादी के चलते घर आया हुआ था। नंदलाल और गांव के परस साहू और सतीश कश्यप ने सोमवार सुबह शराब पीने का फैसला किया था। सुबह 7 बजे के आस-पास ही तीनों ने गांव के ही हरप्रसाद से शराब खरीदी थी।इसके बाद तीनों ने मिलकर दुर्ग मंदिर के पास में शराब पी। फिर तीनों बेहोश हो गए। आस-पास के लोगों ने तीनों को बेहोशी की हालत में देखकर इन्हें नवागढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परस साहू गांव में किसानी करता था। जबकि सतीश कोरबा के किसी प्लांट में काम करता था।अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। वो मानने को तैयार नहीं कि उनके घर का एक शख्स उनसे इस तरह से बिछड़ गया। वहीं सूचना मिलने पर एएसपी अनिल सोनी मौके पर पहुंचे। नवागढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर एसपी विजय अग्रवाल ने कहा है कि शराब पीने के बाद लोगों की मौत हुई है। पुलिस, डॉक्टर और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

 

MadhyaBharat 15 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.