Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छत्तीसगढ़ में जहरीली शराब पीने से आर्मी जवान समेत तीन की मौत
korba,  army jawan died, Chhattisgarh

कोरबा/जांजगीर। जांजगीर जिला में कथित रूप से जहरीली देशी शराब के सेवन से आर्मी जवान सहित तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों ने रविवार रात इस शराब का सेवन किया। इसके बाद बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल (नवागढ़ स्थित सीएचसी) पहुंचाया गया। आज (सोमवार) चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

 

यह घटना जांजगीर जिला के ग्राम रोगदा में हुई है। कथित रूप से जहरीली देशी शराब पीकर जान गंवाने वाला आर्मी जवान नंदलाल कश्यप इसी गांव का रहने वाला है। दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। गांव के लोगों को सामूहिक भोज के लिए जवान के परिवार ने न्यौता दिया था। इसके लिए नंदलाल कश्यप,परसराम साहू और सतीश कश्यप दाल पिसाई कराने के नाम पर घर से निकले थे। तीनों ने कोचिया से देशी शराब खरीदी थी।

 

जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौत का कारण क्या है, इसकी जांच के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई है।

MadhyaBharat 15 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.