Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छेड़छाड़ का विरोध करने पर तलवार और चाकू से हमला
jabalpur, Miscreants attacked ,opposing molestation

जबलपुर। जबलपुर में गुरुवार सुबह छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने तीन बुजुर्गों पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। घटना के वक्त तीनों बुजुर्ग मॉर्निंग वाक पर निकले थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवालऔर संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। हमले में घायल तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तालश में जुटी है।

जानकारी अनुसार शहर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गुलौआ तालाब पार्क में रोजाना की तरह गुरुवार सुबह लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान दाे लड़के पार्क में घूम रही महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़कोंं को ऐसा करते देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें डांट दिया। इसके बाद दोनों लड़के वहां से चले गए। कुछ देर बाद चार से पांच लड़के हाथों में हथियार लेकर पार्क में आए और डांटने वाले बुजुर्गों पर हमला कर दिया। तलवार और चाकू से हुए हमले में तीन बुजुर्ग घायल हो गये। जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दीवार कूदकर फरार हों गए। पार्क में तैनात चौकीदार राजेश दुबे इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी थे। उसने संजीवनी नगर थाना पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की सूचना दी। वारदात की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल, सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर, महापौर जगत बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस घटना में पार्क में टहल रहे अशोक सिंह, राकेश चक्रवर्ती और वीरेंद्र पटेल घायल हुए है, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सीएससी प्रतिष्ठा राठौर के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि विवाद छेड़खानी को लेकर हुआ था या फिर कुछ और घटनाक्रम है।

MadhyaBharat 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.