Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
सीआरपीएफ कैंप में 6 बैरक क्षतिग्रस्त होने से 11 जवान घायल
raipur,11 jawans injured ,CRPF camp

जगदलपुर/रायपुर। बस्तर में शुक्रवार की दोपहर आंधी-तूफान और तेज बारिश की वजह से सीआरपीएफ कैंप में 6 बैरक क्षतिग्रस्त होने से 11 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल कैम्प के यूनिट हॉस्पिटल में इलाजरत हैं।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार केशलूर के आगे स्थित सेड़वा 241 बस्तरिया बटालियन सीआरपीएफ कैम्प में दोपहर के समय जवान खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। तभी आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। जवान अपने बैरक में अंदर चले गए। तेज आंधी-तूफान के कारण बैरक की छत टूटकर आराम कर रहे जवानों के ऊपर गिर गई जिसमें 11 जवान को बुरी तरीके से चोट आई है। कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं। कई जवान बैरक का सेड गिरने से अपने बैरक में दबे हुए थे जिन्हें अन्य जवानों ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला और कैम्प के यूनिट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

MadhyaBharat 20 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.