Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
दो इनामी नक्सली के साथ कुल तीन नक्सली गिरफ्तार
kanker, three naxalites arrested , prize naxalites

कांकेर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंर्तगत केसोकोड़ी के जंगल में नक्सलियों की बड़ी टीम की मौजूदगी की सूचना पर रविवार को डीआरजी और बीएसएफ की टीम को सर्चिंग पर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान सर्चिंग पर निकली डीआरजी और बीएसएफ जवानों की रेकी कर रहे दो इनामी नक्सलियों पीलू आंचला उर्फ सालिक और रमेश पुनेम उर्फ बुधरु के साथ सप्लाई टीम का सदस्य पुनाऊ राम मंडावी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में 02 नक्सली मिलेट्री कंपनी नंबर 05 के सदस्य पीलू आंचला उर्फ सालिक और रमेश पुनेम उर्फ बुधरु जिन पर 08-08 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केसोकोड़ी के जंगल में तीन संदिग्ध लोग पुलिस पार्टी पर नजर रख रहे थे, जिन्हें देखते ही जवानों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो तीनों भागने लगे, जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। पकड़ में आते ही खुद को छुड़ाने के लिए नक्सली डिप्टी कमांडर पीलू आंचला ने अपने पास रखे चाकू से असिस्टेंड कमांडेंड के हाथ में हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई है। नक्सली पीलू आंचला उर्फ सालिक और रमेश पुनेम उर्फ बुधरु पर 08-08 लाख का इनाम घोषित है, वहीं नक्सलियों की सप्लाई टीम का सदस्य पुनाऊ राम मंडावी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में रमेश पुनेम बीजापुर का रहने वाला है, जो कि नक्सलियों के सीसी मेंबर कोसा का गनमैन भी रह चुका है। वही पीलू आंचला आईईडी विस्फोट का विशेषज्ञ है, हाल ही के दिनों में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के जंगल मे हुए आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल हुए थे, जिसमें पीलू आंचला का ही हाथ था। इसके अलावा भी कई आईईडी विस्फोट की वारदात को अंजाम दे चुका है। पीलू आंचला और रमेश एसएलआर हथियार अपने साथ रखते थे, लेकिन रेकी करने के दौरान ये अपना हथियार साथ नही लाये थे। इसलिए पुलिस को हथियार बरामद नही हुए है।

उन्होंने बताया कि जवानों पर हमला करने की नियत से गिरफ्तार नक्सली फोर्स के मूवमेंट की पूरी जानकारी अपने नक्सली लीडर को वाकी टाकी से दे रहे थे। लेकिन जवानो की सतकर्ता से नक्सलियों नापाक मंसूबे पर पानी फिर गया और तीनों नक्सली पुलिस की गिरफ्त में है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के पास से 08 किलो की आईईडी, वाकी-टाकी, दो हजार के तीन नोट समेत दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है।

MadhyaBharat 21 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.