Since: 23-09-2009

  Latest News :
TMC के 20 बागी सांसदों को स्पीकर का नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा.   वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   डॉ नरोत्तम मिश्रा से मिले मंत्री एंदल सिंह कंसाना, मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   बिलासपुर में सैकड़ों शिक्षकों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.  
डंपर में फंसे युवक ने हाथ जोड़कर कहा मुझे जिंदा निकाल दो
bilaspur, dumper , folded hands

बिलासपुर। राजनांदगांव से झारखंड मुर्गी दाना लेकर जा रहे डंपर 709 अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिससे झारखंड निवासी एक युवक की मृत्यु हो गई, वहीं दूसरा का पैर वाहन में रात 2:00 बजे से फसा रहा। जिसे 112 पुलिस टीम ने रात भर मेहनत कर 4 घंटे तक रेस्क्यू कर फंसे युवक को जीवित निकाला।

 

तखतपुर थाना प्रभारी एस. आर. साहू ने बताया कि रात्रि 2 बजे एक डंपर 709, अनियंत्रित होकर तखतपुर थाने के खम्हरिया गांव के पास गड्ढे में गिर गई। सूचना मिलने पर 112 वाहन के आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने देखा कि वाहन का ज्यादातर हिस्सा गड्ढे में घुस गया है। उसमें सवार दोनों लोग बुरी तरह फंसे हुए हैं। चालक के साथ बैठा युवक चीख-चीख कर गुहार लगा रहा था कि मुझे किसी तरह बाहर निकाल लो। क्षतिग्रस्त वाहन में युवक का पैर फंसा हुआ था। जवानों ने उसे कहा कि हिम्मत रखो, हम निकालते हैं। रात में ही जवानों ने गैस कटर और एक्सीवेटर की ढूंढ कर व्यवस्था की रेसक्यू के दौरान चालक नीलकमल और वीरेंद्र घायल फंसे युवक को हिम्मत रखने के लिए कहते रहे। आखिर 4 घंटे की कोशिश के बाद सुबह-सुबह डंपर में फंसे युवक मन्नू मांझी को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। जवानों की कोशिश को देखकर ग्रामीण भी पहुंच गए थे और उन्होंने भी मदद की। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। दुर्घटना में चालक महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों झारखंड के ही रहने वाले हैं। 112 टीम के दोनों जवानों की तत्परता से एक घायल युवक की जान बच गई जिसकी सराहना हो रही है।

MadhyaBharat 25 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.