Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
चिराईपानी स्कूल में मासूम छात्र की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
raigarh,  blind murder ,Chiraipani school

रायगढ़। जिला मुख्यालय से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर ग्राम चिराईपानी स्थित बन्द शासकीय स्कूल के कमरे में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले प्रीतम चौहान पिता स्व. हीरालाल (11 वर्ष) की खून से लथपथ लाश मिलने के हृदय विदारक घटना में पुलिस को आखिरकार सफलता मिल ही गई है। चिराईपानी के सरकारी स्कूल में मासूम छात्र की लाश बरामद होने की गुत्थी सुलझ गई है। कातिल कोई और नहीं, बल्कि मृतक की बड़ी बहन ही निकली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थाना कोतरा रोड निकिता तिवारी ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि घर से 10 हजार रुपये चोरी होने पर परिजन युवती को चोरनी समझने लगे। प्रतिशोध की आग में झुलसने वाली युवती ने चचेरे भाई को ही सजा-ए-मौत दे दी। आरोपित युवती ने निर्दयता से अपने चचेरे भाई की गर्दन को पांव से दबाते हुए गुप्तीनुमा हथियार से प्रहार कर जान ले ली। वर्दीधारियों की सख्त पूछताछ के आगे घुटने टेकने वाली युवती ने इकबाल-ए-जुर्म भी कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मृतक के बड़े पिता की बेटी यानी बड़ी बहन भारती उर्फ उमा चौहान (19 वर्ष) की गतिविधियों पर पुलिस को तब आशंका हुई, जब कुछ लोगों ने प्रीतम के साथ उसे आखरी बार देखा था और घटना स्थल को सूंघते हुए पुलिस डॉग जब उसके पास जाकर ही रुक गई। ऐसे में शक की बिनाह पर वर्दीधारियों ने भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह खुद को पाक-साफ बताते हुए गोलमटोल जवाब देने लगी, पर सख्ती बरतने पर टूटकर उसने जो कुछ राज खोल दिया।

दरअसल, प्रीतम के घर से पिछले महीने 10 हजार की चोरी हुई तो चाची और घरवाले भारती पर शक करते हुए उसे चोरनी समझते थे। चूंकि, भारती चोरनी के आरोप से मानसिक रूप से काफी परेशान थी, इसलिए उसने अपने चाची परिवार से बदला लेने की योजना बनाई। प्रीतम बुधवार शाम जब घर से खेलने के लिए निकला तो भारती उसे बहला फुसलाकर स्कूल ले गई और कमरे के भीतर खूनी वारदात को अंजाम दिया। स्कूल कमरे के अंदर भारती ने प्रीतम को जमीन में पटका और उसके गले को अपने पैरों से बलपूर्वक दबाए रखा। इतने में भी मन नहीं भरने पर तमतमाई भारती ने लोहे के गुप्तीनुमा हथियार से प्रीतम पर कातिलाना हमला कर उसे मौत की नींद सुलाने के बाद चुपचाप घर चली गई।

MadhyaBharat 27 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.