Since: 23-09-2009
सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय मिलिशिया सदस्य पुनेम हुर्रा निवासी थाना चिंतागुफा ने रविवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में परमेश्वर तिलकवार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
उक्त नक्सली को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 131 वाहिनी सीआरपीएफ के विशेष आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा। आत्मसमर्पित नक्सली को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय किया जायेगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |