Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
नर्मदापुरम के छात्र-छात्राओं से भरी बस पलटी
shivpuri,Bus , Narmadapuram overturned

शिवपुरी। नर्मदापुरम जिले के छात्र-छात्राओं से भरी एक बस सोमवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक की टक्कर लगने के बाद पलट गई। इस हादसे में बस ड्राइवर और एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 25 छात्र घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 40 छात्र-छात्रा और 10 स्टाफ के सदस्य सवार थे। देहात थाना क्षेत्र में फोरलेन पर स्थित गांव बांसखेड़ी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिसके बाद बेकाबू ट्रक बस से टकरा गया। टक्कर लगते ही बस पांच-छह पलटियां खा गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सभी छात्र-छात्राएं नर्मदापुरम के बताए जा रहे हैं, जो 11 जिलों में 'वनवासी लीला' का कार्यक्रम करने के लिए निकले थे। तीन कार्यक्रम बच्चे कर चुके थे। चौथे कार्यक्रम के लिए ग्वालियर से शाजापुर के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

शाजापुर जाने से पहले बच्चे नीमच, मंदसौर और ग्वालियर में वनवासी लीला का मंचन कर चुके थे। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा था।

कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार बच्चे बस से ग्वालियर से शाजापुर जा रहे थे। बांसखेड़ी गांव के पास बस पलट गई। बच्चे सरकार द्वारा चलाए जा रहे वनवासी लीला कार्यक्रम के लिए टूर पर निकले थे। बीती रात करीब 1:30 ग्वालियर में कार्यक्रम कर बच्चे शाजापुर में कार्यक्रम करने के लिए निकले थे। हादसे में ड्राइवर करण यादव और छात्र अमन की मौत मौके पर ही हो गई।

ये हुए घायल

दुर्घटना में बस में सवार दीक्षा पुत्री महेंद्र (25), अर्जुन शर्मा पुत्र मांगीलाल शर्मा बुधनी (18), शिवा पुत्र महेंद्र बुधनी, काव्या राजपूत पुत्री शिवचरण (14), पीयूष परमार पुत्र रामकुमार वर्मा (14), परी पुत्री प्रकाश राव नामदेव (15), सलोनी गौर पुत्र सुनील गौर (17), योगिता राजोरिया पुत्री प्रकाश राजोरिया (17), तेजस्वी राजपूत पुत्र शिवचरण राजपूत (18), मुस्कान पुत्री गुलजार (19), दीप सिला पुत्री गुलजार बेगपुर (20), नैंसी तनेजा पुत्री प्रेम तनेजा (19), मेघा वर्मा पुत्री महेश वर्मा (26), पल्लवी पुत्री भागचंद (17), भावेश पुत्र रविंद्र (12), अजय शर्मा पुत्र मंगली प्रसाद शर्मा (18), अजय शर्मा पुत्र बीएन शर्मा (38), आकांक्षा पुत्री ध्यान चंद्र (19), शालिनी साहू पुत्री अमृतलाल (48), भागचंद भगोरिया पुत्र रामस्वरूप (15), योगेश शर्मा कोरियोग्राफर, अनिल बनोरिया पुत्र रामेश्वर प्रसाद बनोरिया (57) निवासी व्यास कॉलोनी होशंगाबाद, नरेंद्र सिंह संतोष सिंह (20), वर्षा और आरती घायल हुए हैं।

MadhyaBharat 5 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.