Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर में नर्मदा आरती के दौरान कर दी ये गलती
jabalpur, Priyanka Gandhi ,Aarti in Jabalpur

जबलपुर । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को जबलपुर प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। जबलपुर पहुंचने पर प्रियंका सबसे पहले नर्मदा घाट पहुंचीं और आरती में हिस्सा लिया, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक गलती कर दी, जिस पर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है।

 

दरअसल, नर्मदा आरती के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के एक तरफ कमल नाथ और दूसरी तरफ विवेक तन्खा खड़े थे। सभी नेता आरती कर रहे थे। प्रियंका ने मां नर्मदा की आरती उतारने के बाद आरती विवेक तन्खा को दी। इस दौरान आरती पूरी नहीं हुई थी, लेकिन प्रियंका ने खुद आरती ले ली। नियमानुसार, आरती पूरी होने के बाद पहले भगवान को आरती दी जाती है, फिर खुद ली जाती है, लेकिन प्रियंका यहां गलती कर गईं।

 

इसके बाद भाजपा ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा। प्रदेश भाजपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि ‘ढोंग और आस्था में यही फर्क है। प्रियंका गांधी को इतना नहीं पता कि आरती पहले भगवान को दी जाती है, फिर इंसान लेते हैं। इसलिए ही इन्हें चुनावी हिंदू कहा जाता है।’

 

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी हिंदू हैं, जिन्हें चुनाव के समय ही मंदिर, गंगा और नर्मदा मैया की याद आती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस पाखंड को अच्छी तरह समझती है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि भगवान से पहले खुद आरती लेना और देश से पहले गांधी परिवार की आरती उतारना, यही इन कांग्रेसियों की पहचान है।

 

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट लिखा, उन्होंने (प्रियंका वाड्रा) खुद आरती करके आरती ले ली, लेकिन आप जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री (कमल नाथ) आरती कर रहे हैं, उनको भी देखना चाहिए था। उनको लगता है कि आरती ऐसे की जाती है। आप देखेंगे, नर्मदा नदी के अंदर जो जल प्रभावित हो रहा है, इस जल में कांग्रेस पार्टी जल समाधि लेगी।

MadhyaBharat 12 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.