Since: 23-09-2009

  Latest News :
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अब तक 135 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान.   राजा रघुवंशी हत्याकांड: क्राइम सीन \'रीक्रिएट\' करने सोहरा पहुंची मेघालय पुलिस.   अहमदाबाद से लंदन जाने वाली उड़ान रद्द.   शुरुआती तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार.   मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद.   डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन बीच में छोड़ा.   हमीदिया कॉलेज-मस्जिद विवाद पर गरमाई राजनीति.   प्रदेश सरकार सामाजिक संवेदनशीलता और जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री देवड़ा.   मप्र में नौ साल बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पदोन्नति.   कांग्रेस का जन जागरण अभियान रानजीतिक रोटियां सेंकने की नौटंकी: वीडी शर्मा.   इंदौर निगम के सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू का छापा.   पगारा के जंगल से चीता परिवार को अलग-अलग पिंजरों में ले गये कूनो अभ्यारण्य.   राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: राजस्व मंत्री वर्मा.   प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित एवं सशक्त : सांसद चिंतामणि महाराज.   मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा बनाएगी योजना : उप मुख्यमंत्री .   छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से.   तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकराई.   हाथी के हमले से महिला की मौत.  
धमतरी-सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
dhamtari,  youth died ,road accident

धमतरी। रेत से भरी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। ट्रक धूं-धूं कर जल गई।

केरेगांव थाना प्रभारी संतोष साहू से मिली जानकारी के अनुसार 14 जून को शाम रेत से भरी महाराष्ट्र पासिंग ट्रक ग्राम पाहंदा की ओर से आ रही थी, तभी ग्राम सलोनी के पास ग्राम सलोनी निवासी बाइक सवार युवक जगन्नाथ ध्रुव को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। इधर घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सड़क दुर्घटना व ट्रक में ग्रामीणों द्वारा आग लगाने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंची। वहीं ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र धमतरी से घटनास्थल पर पहुंची, तब तक ट्रक जल गई थी। दुर्घटना में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

रेत से भरी हाइवा और ट्रक अब लोगों के लिए जानलेवा हो गई है। आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस और खनिज विभाग के पास लगातार शिकायत करने के बाद भी ऐसे लापरवाह चालकों व मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है, इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। यही वजह है कि सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और ट्रक में आग लगा दी।

MadhyaBharat 15 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.