Since: 23-09-2009

  Latest News :
इंडिगो पर गहराया संकट: 5 दिनों में 2 हज़ार फ्लाइट्स रद्द.   मुर्शिदाबाद में रखी गई \'बाबरी मस्जिद\' की नींव.   पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता में नेताओं ने दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद महारैली की तैयारियों का किया विस्तार से ऐलान.   कांग्रेस विधायक ने सदन में उठाया सवाल : सरकार पर लगाए महंगी बिजली खरीद के आरोप.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायपुर में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल: कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.  
जलप्रपात घूमने आए पर्यटकों की कार पलटी चार की मौत
rewa,  car of tourists , four died

रीवा। रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत लालगांव चौकी क्षेत्र में बुधवार देर शाम को उत्तर प्रदेश के पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी 11 लोग बुधवार को दो कारों में सवार होकर रीवा जिले के प्रसिद्ध क्योटी जलप्रपात घूमने आए थे। राष्ट्रीय मार्ग-30 पर उनकी दोनों कारें आगे-पीछे चल रही थीं। शाम को लालगांव के पास देवास मोड़ पर आगे चल रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे आ रही गाड़ी में सवार लोगों ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को निकाला। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस की सूचना दी।

 

 

लालगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से क्योटी जलप्रपात घूमने आए पर्यटकों की एक कार बुधवार देर शाम लालगांव के पास पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सिरमौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी मेडिकल अस्पताल रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया। दो घायलों का फिलहाल रीवा में उपचार जारी है।

 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर जिस युवक की मौत हुई, उसकी पहचान शिवम केशरवानी के रूप में हुई है, जबकि अस्पताल में पंकज जायसवाल, मनीष जायसवाल और सत्यजीत चटर्जी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चारों मृतक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के निवासी हैं। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रात करीब 9 बजे पंकज जायसवाल, मनीष जायसवाल और सत्यजीत चटर्जी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद तीनों शवों को प्रयागराज के लिए भेज दिया गया। वहीं, शिवम केशरवानी का शव फिलहाल सिरमौर सिविल अस्पताल में रखा है, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

MadhyaBharat 29 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.