Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
साबरमती एक्सप्रेस के कोच का एक्सल टूटा
sagar, Sabarmati Express ,coach axle broken

सागर। मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन के पास वाराणसी से अहमदाबाद की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच का एक्सल टूटने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि बीना स्टेशन पर सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने टूटे एक्सल को समय पर देख लिया और तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद ट्रेन से उस कोच को अलग किया और यात्रियों को दूसरे डिब्बों में बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। सीएंडडब्ल्यू स्टाफ की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 8.20 बजे बीना स्टेशन आने वाली साबरमती एक्सप्रेस लगभग सवा तीन घंटे की देरी से 11.35 बजे यहां पहुंची। यहां स्टेशन पर सीएंडडब्ल्यू स्टाफ द्वारा ट्रेन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान स्टाफ को पता चला कि ट्रेन के एस-2 कोच का एक्सल टूटा हुआ है। तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद सीएंडडब्ल्यू, ऑपरेटिंग अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कोच का निरीक्षण किया। बाद में निर्णय लिया गया कि कोच को बदल दिया जाए, अन्यथा हादसा हो सकता है।

इसके बाद बीना स्टेशन पर ही कोच को ट्रेन से अलग हटाया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरा कोच लगाया जाना था, लेकिन रेल अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। जिससे उस कोच के यात्री परेशान हुए। इस पूरी प्रक्रिया में दो घंटे लगभग ट्रेन प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर खड़ी रही।

एक तो ट्रेन पहले से लेट थी, उस पर कोच के एक्सल में आए फाल्ट के कारण दो घंटे अतिरिक्त उसे बीना में रोका गया। कोच के 84 यात्रियों को दूसरे कोचों में बिठाया गया। कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया और दूसरा कोच लगाए जाने की मांग की। लेकिन रेल अधिकारियों ने एलएचबी कोच की अनुपलब्धता बतलाते हुए असमर्थता जाहिर की। मजबूरी में यात्रियों को दूसरे कोचों में एडजस्ट करते हुए आगे की यात्रा करनी पड़ी।

स्टेशन प्रबंधक संतोष शर्मा ने बताया कि ट्रेन के आने पर हमारा स्टाफ उसे चेक करता है। इस दौरान लगभग 12 बजकर 10 मिनट पर फाल्ट डिटेक्ट हुआ। इसलिए उस कोच को बदलने का निर्णय लिया गया। ट्रेन 1.30 पर बीना से रवाना हुई है।

MadhyaBharat 3 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.