Since: 23-09-2009
उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर उज्जैन पहुंच कर भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पत्नी तान्या भी उनके साथ थीं। उन्होंने यहां भगवान महाकाल का पूजन और अभिषेक किया और वे भस्म आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने यहां नंद हाल में बैठकर जाप किया।
क्रिकेट उमेश यादव, गुरु पूर्णिमा के मौके पर पत्नी तान्या के साथ सोमवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने यहां तड़के 4.00 बजे महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया। भस्म आरती के दौरान उमेश धोती सोला पहने नजर आए। इसके बाद उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन व जल से अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात यादव दंपति ने नंदी हॉल में बैठकर मंत्रों का जाप किया। उमेश यादव ने भगवान महाकाल के दर्शन की तस्वीरें ट्वीट के माध्यम से साझा की हैं। उन्होंने शिव मंत्र भी पोस्ट किया है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |