Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
लोकायुक्त ने पटवारी को आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
rewa,Lokayukta ,Patwari

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने रिश्वत की यह राशि खेत का सीमांकन करने के एवज में मांगी थी। पटवारी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। करवाई पूरी हो जाने पर पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

 

लोकायुक्त से मिली जानकारी अनुसार मनगवां तहसील के उलही कला निवासी फरियादी शैलेश द्विवेदी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि विगत 27 अप्रैल को जमीन सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया था। जिसका निराकरण 12 तारीख तक करना था किंतु उलही कला हलका पटवारी सियालाल साकेत सीमांकन करने में आनाकानी की जा रही थी। उसके इस काम को रोककर रखा गया था। इस दौरान फरियादी ने जब पटवारी से जमीन सीमांकन के संबंध में बात की तो पटवारी ने सीमांकन के एवज में शैलेन्द्र से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। जिसके बाद 8 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायत की जांच कराने पर सही पाई गई। जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजना अनुसार बुधवार सुबह रिश्वत की आठ हजार रुपये राशि के साथ फरियादी शैलेन्द्र द्विवेदी को पटवारी के निवास स्थान पड़रिया रायपुर कर्चुलियान भेजा। यहां शैलेन्द्र ने जैसे ही निवास में पटवारी को घूस के रुपए दिए लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि उलही कला पटवारी को रिश्वत की रकम 8 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त राशि फरियादी से जमीन सीमांकन के एवज में मांगी गई थी। राशि नहीं मिलने पर पटवारी द्वारा सीमांकन में आनाकानी जा रही थी। पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

MadhyaBharat 5 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.