Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सली फरमान के बाद सीआरपीएफ जवानों के दो परिवार ने छोड़ा गांव
bejapur, two families ,CRPF jawans

बीजापुर। जिले की पुलिस और शासन यह दावा करते थकते नही हैं कि नक्सली कमजोर पड़ गये हैं और उसे काफी पीछे ढकेल दिया गया है। इसके ठीक विपरीत जिले के नक्सल प्रभावित ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों की दहशत बढ़ती जा रही है। नक्सलियों ने दो सीआरपीएफ जवानों के परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान जारी कर दिया, जिसके बाद दोनों परिवार के करीब 11 सदस्यों ने गांव छोड़ दिया है। इस घटना से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर सीआरपीएफ जवान के परिवार बीजापुर में सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की स्थिति कैसी होगी।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में कुटरू इलाके के दरबा गांव के दो परिवार के दो युवकों का चयन सीआरपीएफ में होने के बाद दोनों युवकों को ट्रेनिंग में भेज दिया गया है। इस बीच नक्सलियों ने उनके परिवार के एक सदस्य का अपहरण कर उन्हें अपने साथ ले गए, फिर गांव छोड़ने का तालीबानी फरमान सुना दिया, जिससे डरकर पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ दिया है। विदित हो कि इनके पास करीब 08 एकड़ खेती की जमीन, मकान और मवेशी थे, सबको छोड़कर चले गए। नक्सलियों ने दोनों युवकों के सीआरपीएफ में भर्ती होने का विरोध किया, इसके साथ ही उन्हें इस गांव में खेती किसानी नहीं करने की हिदायत देते हुए नक्सलियों ने कहा कि आपके भाई सीआरपीएफ में भर्ती हुए हैं, इसलिए आप लोग यहां नहीं रह सकते, अगर आप लोग यहां रहेंगे तो आप लोगों को मार दिया जाएगा। आप लोग गांव छोड़ दीजिए, इस गांव में आपको नहीं आना है।

 

 

बीजापुर एसडीओपी पुलिस विकास ने बताया कि इस घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई है, थाने में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। हमने सीआरपीएफ जवानों के पीड़ित परिवार को पुलिस कैंप के आस-पास रहने की सलाह दी है, लेकिन जवानों के पीड़ित परिवार वालों ने अपने परिजन के यहां दंतेवाड़ा जाने का फैसला लिया है।

MadhyaBharat 5 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.