Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
सात जुलाई को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की काम बंद हड़ताल
raigarh, Work stop strike , Employees-Officers Federation

रायगढ़। महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, वेतन विसंगति, चार स्तरीय वेतनमान, नियमितीकरण, पूर्ण पेंशन की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अधिकारी -कर्मचारी संघों, फेडरेशन, महासंघ, मंत्रालयीन, सचिवालयीन, शिक्षक संघ एसोसिएशन सहित 145 संगठन मिलकर “छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा” के बैनर तले 7 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को काम बंद हड़ताल करेंगे।

 

रायगढ़ जिले में उक्त आंदोलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठन के नेताओं की एक अहम बैठक में बुधवार को विभिन्न संगठन के पदाधिकारी उपस्थित होकर हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। फेडरेशन के नेताओं द्वारा बैठक में विभिन्न विषय बिंदुओं की क्रमवार चर्चा करते हुए अधिक से अधिक कर्मचारी-अधिकारी साथियों को आंदोलन में जोड़ने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कर्मचारियों की सहभागिता पर जोर दिया गया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा यह भी सुझाव दिया गया कि यदि सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन को नजरअंदाज करती है और हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन आंदोलन के रास्ते पर चलने के लिए भी हम विवश हो सकते हैं। कमला नेहरू उद्यान रायगढ़ में संपन्न कर्मचारी अधिकारियों की बैठक में कर्मचारी नेता धर्मेंद्र बैस, प्रांतीय महामंत्री तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मनोज पांडे -संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला रायगढ़ , डॉ.डी.आर.प्रधान -अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ, डॉ.अनिल कुमार पटेल- सचिव, भोजराम पटेल -जिलाध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ, बिनेश भगत -प्रदेश संगठन सचिव, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, राजकमल पटेल-जिला अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघसहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

 

MadhyaBharat 6 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.