Since: 23-09-2009

  Latest News :
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, संसद मार्च को लेकर बढ़ा तनाव.   देशभर में बारिश का असर, यूपी में मंदिर जलमग्न तो उत्तराखंड में भूस्खलन.   हंगामे के बीच शुरू हुआ मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित.   जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, उत्तराखंड-अरुणाचल में भी बारिश का कहर.   सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, आज हाईकोर्ट में सुनवाई.   30 साल बाद लद्दाख लौटेगा जवान दोरजे मोरुप का पार्थिव शरीर, डीएनए टेस्ट से हुई पहचान.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   दतिया उपचुनाव में बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट, हर शक्ति केंद्र पर दो-दो दिग्गज तैनात.   केन-बेतवा परियोजना के विरोध में 17 दिन चला आंदोलन खत्म, अनशन अब भी जारी.   आज से MP विधानसभा का मानसून सत्र, खाद संकट और कम बारिश पर सरकार को घेरेगा विपक्ष.   नागपंचमी पर महाकाल की तीसरी सवारी के साथ खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट.   चिता आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई, अमित भटनागर समेत 300 प्रदर्शनकारी हिरासत में.   PIB रायपुर का मीडिया दल गुजरात रवाना, विकास परियोजनाओं का करेगा अध्ययन.   छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी.   स्कूल बसों की जांच में 22 वाहन फेल, सुरक्षा खामियों पर ₹53 हजार का जुर्माना.   प्रदेशभर की सिंधी पंचायतों का मुखी संवाद 26 जुलाई को, समाज के अहम मुद्दों पर होगा मंथन.   सूरजपुर में बारिश की पहली मार में बहा नया रपटा, कई गांवों का संपर्क टूटा.   स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान जारी, घर-घर बांटे आवेदन पत्र.  
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के घर पर ईओडब्लू का छापा
jabalpur, EOW raid , Food Safety Officer

सागर। जिले में पदस्थ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के आवास पर शुक्रवार सुबह ईओडब्लू ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही दुबे के जबलपुर स्थिति आवास पर भी ईओडब्लू की टीम पहुंची है। दोनों जगहों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आय से अधिक और अनुपातहीन संपत्ति के प्रमाण मिले हैं।

 

 

अमरीश दुबे की खाद्य सुरक्षा विभाग में 2008 में नियुक्ति हुई थी। 2011 में उनको खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली। वे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग सागर में है। अब तक की जांच में उनके पास आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। उनके पास जबलपुर में 90 लाख का तीन मंजिला आलीशान मकान, शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज, शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायर फीट का 65 लाख कीमत का प्लॉट, नरसिंहपुर में दो प्लॉट और एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। हालांकि फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। ईओाडब्लू के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की टीम नरसिंहपुर में भी जांच करेगी तथा बैंक लॉकर भी खोले जाएंगे।

MadhyaBharat 7 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.