Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
मप्र में चलती कार में युवक से तलवे चटवाने का वीडियो वायरल
gwalior,  inhumanity exposed , viral

ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश में अमानवीयता का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक को चलती कार में चप्पलों से पीटा जा रहा है। उसे बेरहमी से लात-घूंसे मारते हुए बदमाश उससे अपने पैरों के तलवे चटवाते नजर आ रहे हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार के अंदर एक युवक को कुछ गुंडे घेरकर बैठे हुए हैं। बेरहमी से उसे लात-घूंसे मार रहे हैं। एक युवक उसी कार में बैठकर वीडियो शूट कर रहा है। मोबाइल के सामने मारपीट करने वाला युवक बार-बार उस युवक से बुलवाने की कोशिश कर रहा है कि गोलू गुर्जर बाप है। इसी बीच मारपीट करने वाला युवक मुंह कैमरे की तरफ मोड़ता है और उससे पैर का तलवा चटवाता है और बोलता है कि पैर दबा और तलवे चाट। जब युवक तलवा नहीं चाटता तो उसके मुंह में जबरन पंजा डाल देता है। दूसरे वीडियो में युवक मारपीट करता है, पीछे से एक युवक उसे चप्पल देता है। फिर इस चप्पल से मुंह और सिर पर बेरहमी से मारता है।

 

 

पीड़ित युवक ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंगीपुरा का रहने वाला है। उसका नाम मोहसिन बताया गया है, जबकि मारपीट करने वाला गोलू गुर्जर के बारे में बताया जा रहा है कि उसका एक घर डबरा और एक गोका मंदिर में है।

 

 

एएसपी जयराज कुबेर ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व मोहसिन और गोलू के छोटे भाई के बीच झगड़ा हो गया था। सात दिन पहले मोहसिन मालनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहने चला आया। इस बीच मोहसिन को किसी बहाने ग्वालियर बुलाया गया। यहां से उसे गोलू गुर्जर उसके साथी कार में डालकर ले गए। कार में उसके साथ अमानवीय घटना को अंजाम दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने क्राइम ब्रांच और दो थानों की टीम को इसकी पड़ताल में लगाया है। बताया गया है कि शुक्रवार देर रात को पुलिस ने आरोपित की तलाश में दबिश दी है।

 

 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इससे पहले हाल ही में अमानवीयता के मामले शिवपुरी और सीधी में भी सामने आए हैं। शिवपुरी में दो दलित युवकों को विशेष समुदाय के लोगों ने लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप लगाकर दो दलित युवकों के साथ मारपीट की थी और उनका चेहरा काला करके जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उनका जुलूस निकाला था। इसी तरह सीधी में एक आदिवासी युवक पर कथित भाजपा नेता के लघुशंका करने का मामला भी अभी ठंडा नहीं पड़ा है। इसके बाद अब ग्वालियर में इस तरह का मामला सामने आ गया है। घटना 21 मई की रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

MadhyaBharat 8 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.